Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरो में पूजा- अर्चना कर पूर्व विधायक की दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की।
सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा| जिले के गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर गंगापुर के चहेते पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर का जन्मदिन भाजपा पदाधिकारी एवं समर्थकों द्वारा अपने-अपने ढंग से मनाया गया।भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के 55वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बाईपास स्थित मानसिंह गुर्जर के निवास पर पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया।
भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा ने बताया कि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति हमारी आराध्य है, पर्यावरण हमारा आभूषण है। अतः हमें पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए एकमत होकर कार्य करना चाहिए। वहीं हमारे जल, जंगल और जमीन को प्रदूषण मुक्त बनाने में एक कर्मठ नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए।
साथ ही पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने वैश्विक महामारी कोरोना एवं गलवान घाटी में शहीद हुऐ सेना के जवानों के सम्मान में अपना जन्मदिन नहीं मनाया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से सोशियल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुऐ सरकारी एडवाइजरी का पालन करें, तथा चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर, सेना का मनोबल बढ़ाये।यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धाजली होगी।
कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से पूर्व विधायक के स्वस्थ रहने एवं दीर्घायु होने की कामना की।
युवा भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने बताया कि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया,फोन,व्यक्तिगत रूप से दि गई अनंत शुभकामनाओं, आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका स्नेह,सहयोग और मार्गदर्शन सदैव मुझे मिलता रहे।
Previous Post Next Post