Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
   सवाई माधोपुर/ गंगापुर सिटी@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। विप्र फॉउंडेशन राजस्थान ज़ोन-डी 1 में ज़ोन प्रदेश प्रभारी विनोद अमन की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय (बन्टू नेताजी) की अनुशंसा से जोन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये प्रदेश संगठन महामंत्री शान्तनु पाराशर ने नियुक्ति पत्र जारी किये है। जिसके चलते विप्र फॉउंडेशन की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिये गए निर्णयानुसार प्रदेश महामंत्री पद पर हेमन्त शर्मा (अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज गंगापुरसिटी) को तथा जोन में प्रदेश सचिव पद पर  महेशदास महन्त (गुढ़ाचन्द्रजी),प्रदेश सचिव पद पर  शैलेन्द्र कुमार शर्मा  (अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज महूकला गंगापुरसिटी), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व करौली जिला प्रभारी पद पर  बिपिन कुमार शर्मा (करौली) व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद पर मनोज कुमार शर्मा(करौली)  की नियुक्ति की गई है।जोन में नवनियुक्त सभी आदरणीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व अनन्त शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश संगठन द्वारा कहा गया है कि,हमें पूर्णविश्वास है ,कि संगठन में आपकी उपस्थिति समाज के लिये महत्वपूर्ण तथा लाभदायक सिद्ध होगी।
Previous Post Next Post