Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
    सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। गंगापुर सिटी में सिंधी कॉलोनी, मूर्ति मोहल्ला, हाडोत्या कॉलोनी व अमन कॉलोनी तथा मजूदर मदीना मस्जिद के पास के इलाकों में जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने गुरुवार से 31 जुलाई तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। प्रशासन ने सीमांकन कर कर्फ्यू के लिए इन जगहों का किया चयन।
सिंधी कॉलोनी, शैल शास्त्री नर्सिंग होम के पास नगर परिषद क्षेत्र
भण्डारी डेण्टल हॉस्पिटल एवं गुप्ता नृसिंह होम के बीच के रास्तों को बंद करते हुए आगे चलकर स्टेशन रोड पर यदुवंशी पान कॉर्नर व बालाजी एंटरप्राइजेज के बीच के रास्ते को बंद करते हुए अंदर सिंधी कॉलोनी में चलकर आर. के. बॉम्बे बैग व शिव मेडिकल स्टोर के बीच का रास्ता बंद करते हुए आगे गर्ग सदन व सतीश के बीच के मकान की गली को बंद कर रामगोपाल वर्मा व सतीश का मकान के बीच के रास्ते को बंद करते हुए आगे चलकर स्टेशन रोड पर हाबू हलवाई व देशराज माली की दुकान के बीच के रास्ते को बंद करते हुए माल गोदाम रोड पर शाहिद आयरन व बिट्टू होटल के बीच के रास्ते को बंद करते हुए इसके मध्य स्थित सम्पूर्ण परिक्षेत्र।
हाडोत्या कॉलोनी, नगर परिषद गंगापुर सिटी
हाडोत्या कॉलोनी के दक्षिण में खलील डीलर के सामने डीपी के पास वाले रास्ते को बंद करते हुए उत्तर दिशा की ओर चलते हुए गौत्तम भवन व रघुवीर सारस्वत के मकान के बीच के रास्ते को बंद करते हुए अवधेश शर्मा के मकान के सामने खाली प्लाट के बीच रास्ते को बंद करते हुए अवधेश पाराशर के मकान को शामिल करते हुए लक्ष्मीनारायण पटवारी के मकान को शामिल करते हुए सूरज प्रजापत और कैलाश प्रजापत के मकानों के बीच के रास्ते को बंद करते हुए गौत्तम भवन व बादल के मकान को शामिल करते हुए अवधेश शर्मा के मकान तक स्थित सम्पूर्ण परिक्षेत्र।
मूर्ति मोहल्ला, आर्य बाल विद्यालय के पास नगर परिषद क्षेत्र गंगापुर सिटी
श्रीराम ज्वैलर्स व अजय की दुकान के बीच के रास्ते को बंद कर आगे गली में उत्तरी ओर चक्की वाले के पास वाले रास्ते को बंद करते हुए आर्य बाल विद्यालय के पास श्याम गुढा वाले व प्रेमचंद सोनी के मकान के बीच के रास्ते को बंद करते हुए आर्य बाल विद्यालय के कोने से बजरंगलाल बजाज के मकान के बीच के रास्ते को बंद करते हुए वीरेन्द्र के मकान को शामिल करते हुए अंदर बजाज चौक को शामिल करते हुए राजू मील वाले के मकान के कोने से चक्रपाणी वालों के मकान के बीच के रास्ते को बंद करते हुए वापिस आर्य बाल विद्यालय तक के अंदर का सम्पूर्ण परिक्षेत्र।
अमन कॉलोनी, मदीना मस्जिद के पास नगर परिषद क्षेत्र गंगापुर सिटी
कमरु की दुकान व अकरम के मकान के बीच के रास्ते को बंद कर दक्षिण की ओर चलकर इमाम खान व रोशन के मकान के बीच का रास्ता बंद करते हुए जरीना बानो के निवास को केन्द्र मानते हुए सलीम भडभूजा के मकान के दोनों ओर स्थित रास्तों को बंद करते हुए इसके मध्य स्थित सम्पूर्ण परिक्षेत्र।
Previous Post Next Post