Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
जिले मेें शुक्रवार को भी नहीं मिली राहत, एक और नया पॉजिटिव केस आया सामने,


सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर  जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बना हुआ है।शुक्रवार को भी जिले में 1 नये कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई। एक और संक्रमित बढ़ जाने के कारण अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 108 के आंकड़े को छू गई है।
जानकारी के अनुसार गंगापुर सिटी शिवपुरी बी,  52 वर्षीय पुरुष की कोरोना पॉजिटिव के रूप में पहचान हुई  है।
आपको बता दें कि अकेले गंगापुर शहर में अब तक 88 केस कहां का दर्ज हो चुका है, जिनमें से अब तक 66 संक्रमित रिकवर कर चुके हैं, अब केवल  17 केस एक्टिव हैं, और कुल 5 कोरोना पॉजिटिव लोगों की अब तक मृत्यु हो चुकी है।
विगत दिवस गुरुवार को जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने गंगापुर सिटी की चार कॉलोनियों में जीरो मोबिलिटी यानी कि कर्फ्यू लगा दिया था। कर्फ्यू लगाने से कॉलोनी की दुकानें तक बंद रही। सभी इलाकों को बल्लियां लगाकर बंद कर दिया गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं कॉलोनियों में रहने वाले व्यापारियों के सामने लंबे लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही धंधा नहीं चलता, ऊपर से इस तरह कर्फ्यू लगाने से पूरी तरह बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
Previous Post Next Post