Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर @रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा । सवाई माधोपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रही एवं पूर्व प्रधान आशा मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री  वसुंधरा राजे सिंधिया को कोरोना संक्रमण काल के दौरान पोस्टरों के माध्यम से दुष्प्रचार कर बदनाम करने की साजिश को विपक्षी लोगों के मानसिक दिवालियापन की करतूत बताया है। मीणा ने कहा कि हाल ही में कूटरचित पोस्टर के माध्यम से किन्हीं लोगों द्वारा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जिस तरह बेमौके छिपकर वार किया है, उनकी यह हरकत बेहद घटिया, निंदनीय, कायराना और मानसिक दिवालियापन की प्रतीक है। बेदाग राजनीतिज्ञ  वसुंधरा राजे को बदनाम करने और उन्हें निष्क्रिय या नीचा दिखाने की गरज से की गई ऐसी कुचेष्टाओं से उनका राजनीतिक कद कतई छोटा नहीं होगा। राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा जी पर छिपकर वार करने वाले राजनीतिक शत्रुओं का यह वार और प्रहार निष्फल साबित हुआ है। प्रदेश के आमजन तक उनकी गहरी पैठ, प्रदेशवासियों का उनके प्रति प्यार और विश्वास, आत्मीय जुड़ाव और लोकप्रियता को भला कौन नहीं जानता? झालावाड़ से 5 बार सांसद और चार बार विधायक रह चुकी वसुंधरा राजे का देश-प्रदेश की राजनीति में कोई सानी नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी  को कोरोना काल में प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की बहुत चिंता है और वे इस दुष्काल में आमजन की हरसंभव सेवा, सहायता और रक्षा के लिए प्रयत्नशील हैं।राजनीति के महानायक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भाजपा संगठन के दिशा निर्देशन में, प्रदेश भाजपा नेतृत्व की राय और सहमति से एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ता इस प्रदेश को कोरोना संकटकाल से बचाने में जी-जान से जुटे हुए हैं। विपक्षी चाहे कुछ भी दुष्प्रचार करते रहें, वसुंधरा राजे जी पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं के जरिए प्रदेश की जनता के बारे में नियमित फीडबैक लेती रही हैं। वे नियमित रूप से फोन एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क में हैं।  वे संगठन एवं प्रदेश के हालात का फीडबैक लेती रहती हैं । उन्हें प्रदेश की जनता की बहुत फिक्र है। वे अपने स्तर पर राज्य एवं केंद्र सरकार तक जनता की बात पहुंचा रही हैं। यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय वसुंधरा राजे की जन-सेवा की प्रेरणा से कोविड-19 में लॉकडाउन के दौरान मुझे भी जन सेवा का अवसर मिला। माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर, श्रीमती वसुंधरा राजे की प्रेरणा व प्रोत्साहन से, भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण काल में मुझे भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ  समय-समय पर कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करने का अवसर मिला। इस दौरान गरीब, जरूरतमंद,  किसान - मजदूर, प्रवासी श्रमिकों की यथासंभव यथा - सामर्थ्य सेवा सहायता की। जरूरतमंद लोगों की सेवा और सम्मान की भावना से विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर में स्थित पांचों भाजपा मंडल व जिला संगठन को साथ लेकर उनके द्वारा चिन्हित पात्र व जरूरतमंदों को पांचों मंडलों में आवश्यकता अनुसार सूखा 2100 राशन किट वितरित किए गए। इन राशन किट में 10 किलो आटा, 1 लीटर खाद्य तेल, 1 किलो चीनी, 1 किलो चावल, 1 किलो नमक, 100 - 100 ग्राम हल्दी, मिर्च, धनिया शामिल था। इसी सेवा अभियान के दौरान 2000 मास्क, 5000 हैंड सैनिटाइजर, 3100 गमछे व महिला सफाई कर्मियों को 100 स्टॉल वितरित किए गए। कोरोना वॉरियर्स के रूप में चिकित्सकों, सफाई कर्मियों, पुलिस कर्मियों, नर्सेज, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों को पुष्प देकर, फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। उन्हें मास्क, सैनिटाइजर व गमछे वितरित किए गए। मैंने भी सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सरकारी कांटे पर, अनाज मंडी में पल्लेदारों, किसानों, सब्जी मंडी में 500 सब्जी विक्रेताओं, 250 ठेले व थड़ी लगाने वालों को मास्क, तौलिए एवं सैनिटाइजर वितरित किए। बेघर, बेसहारा, गरीब व मजदूरों के लिए सवाई माधोपुर एवं जयपुर की कच्ची बस्तियों में 10 दिन तक प्रतिदिन 500 फूड पैकेट पुलिस के माध्यम से एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित कराए गए, ताकि कोई व्यक्ति भूखा न सोए। संचालित रसोइयों में स्वयं की कृषि उपज गेहूं एवं सरसों से आटा व तेल मसाले के साथ आर्थिक सहयोग भी किया गया। जो भाजपा एवं वसुंधरा जी के मार्गदर्शन में हुआ है। जिस तरह मैं वसुंधरा राजे जी की प्रेरणा और निर्देशन में संगठन हित में कार्य कर रही हूं, उसी तरह पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता उनकी प्रेरणा और प्रोत्साहन पाकर संगठन हित में एकजुट होकर सेवारत हैं।
Previous Post Next Post