Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
अजमेर /रामसर @रिपार्ट रिंकू । कस्बे में बस स्टैंड स्थित नसीराबाद बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व एडवोकेट फारुख खत्री के कार्यालय पर भारत चीन सीमा स्थित गलवान घाटी में चीन के साथ हाल में हुई झड़प शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को सलाम किया गया मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई नसीराबाद बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व एडवोकेट फारुख खत्री ने बताया कि चीनी सैनिकों के व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार से कटोर जवाब देने की मांग की है इस मौके पर सरपंच जालिम सिंह सिसोदिया,नसीराबाद बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व एडवोकेट फारुख खत्री, वार्ड पंच प्रतिनिधि रफीक डायर, इंसाफ अली, भंवर लाल गुर्जर, हारुन खान आदि उपस्थित थे
Previous Post Next Post