Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
अजमेर । नसीराबाद उपखंड क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ग्राम तिहारी में टिड्डियों ने मचाया कोहराम पिछले 4 दिनों में काफी किया खेतों में हुआ नुकसान करामसर निकटवर्ती ग्रमा तिहारी मे पिछले चार दिनो से टिडियो ने डेरा ढालकर खेतो मे काफी नुकसान पहुचाया । किसानों को मुआवजा मिलना से चाहिये  भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी ने टिड्डी प्रभावित क्षेत्रों में आकलन करते हुए अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी एवं नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को इस विकट समस्या से अवगत कराते हुए अतिरिक्त जाप्ता मंगाकर कर टिड्डियों की खत्म करने की मांग की तथा कहा कि पंचायत समिति श्रीनगर ग्राम पंचायत तिहारी में टिड्डियों ने पिछले 4 दिनों से कोहराम मचा के रखा हुआ है ग्राम पंचायत तिहारी के सरपंच प्रतिनिधि सुखपाल चौधरी समाजसेवी कन्हैयालाल गिरदावर एव सभी किसान बंधु सभी ग्रामवासी अपने अपने संसाधनों से थाली पीपा बर्तन बजाकर टिड्डियों को भगाने के प्रयास कर रहे हैं टिड्डियों का दल झुंड में भारी तादाद में होने से ग्राम पंचायत तिहारी में फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है जोशी ने टिड्डी प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुए खेतों के हालात देखे हैं गांव के किसान मिट्ठू भाकर राधामोहन भाकर के खेत में हजारे फूल की पौधे की फसल चौपट कर गई जोशी ने कहा कि किसान वैसे ही परेशान है प्री मानसून ने किसानों को वैसे ही 2 बार बीज बोने के लिए मजबूर कर दिया और अब इन टिड्डियों की वजह से उनके सपनों को ग्रहण लग गया है खेतों में खड़ी फसलें चौपट होने लग गई है जोशी ने प्रशासन एवं सरकार से टीड़ी प्रभावित क्षेत्रों में जो नुकसान हुआ है उन सभी किसान भाइयों को मुआवजा दिलाने के लिए आवाज उठाई और कहां की राजस्थान सरकार यदि किसानों के हित में सोचती है तो सबसे अच्छा और सार्थक किसान हित मे प्रयास यही होगा कि किसानों को टिड्डी प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत प्रभाव से आर्थिक मुआवजा दिया जाए टिड्डियों प्रभावित क्षेत्र में ग्राम पंचायत तिहारी, कानपुरा, तिलाना, लवेरा, मोड़ी, ढाल में ग्राम पंचायत प्रभावित हुई है

Previous Post Next Post