Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
। सवाई माधोपुर @ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जिला मुख्यालय स्थित परमहंस गौशाला के सामने सैनी (माली) समाज के जिला प्रवक्ता योग सेवा दल समिति के योग प्रशिक्षक राजेश सैनी के निजगृह पर नो दिवसीय दुर्गा सप्तशती अनुष्ठान का आयोजन विधि विधान पूर्वक संपन्न किया गया। पं गोपाल शर्मा एवं पं बनवारी शर्मा जी के सानिध्य में मुख्य यजमान कृष्ण गोविन्द सैनी पत्नी श्रीमती बिलासी देवी, सीमा सैनी के द्वारा नो दिन पूजा अर्चना की गई। जिसकी शुक्रवार को पूर्णाहुति कर यज्ञ (हवन) में  गृह एवं जग खुशहाली के साथ ही देश में फैली कोविड-19 वैश्विक महामारी से निजात पाने के लिए आहुतियां देकर सुख समृद्धि की कामना की गई।इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुए कन्याओं को प्रसादी ग्रहण करवाकर आशीर्वाद भी लिया गया। इस अवसर पर कन्हैयालाल सैनी, विष्णु सैनी, घनश्याम माली, सैनी समाज के जिलाध्यक्ष सचिन सैनी, सक्षम सैनी, धर्मराज सैनी सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष सचिन सैनी ने कहा की इस वैश्विक महामारी से सभी भारतीय बहुत परेशानी का सामना कर रहे हैं ऐसे में सभी कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्धन करना चाहिए। और मास्क, सेनेटाइजर एवं हेडंवाश को अपनाना चाहिए।
Previous Post Next Post