सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संपत्ति बाई उर्फ सुनीता वर्मा द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से जन सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु हेतु लोगों को जागरूक किया गया, इस दौरान वर्मा द्वारा अपनी टीम के साथ आमजन को विशेषकर महिलाओं को निःशुल्क मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे गए। वर्मा द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया और आमजन को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य एवं लाभ सुझाए गए। वर्मा ने इस दौरान स्वयं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए दूसरे अन्य लोगों को भी प्रशासनिक एडवाइजरी एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए प्रेरित किया, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। इस अवसर पर शहर मंडल महिला मोर्चा की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताएं विशेष रुप से उपस्थित रही। जिन्हें वर्मा द्वारा फेस मास्क वितरित किए गए और पर्यावरण संरक्षण के साथ- साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा शर्मा व शोभा तंबोली सहित कई कार्यकर्ताएं भी उपस्थित थी।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को किया जागरूक
माटी की महक न्यूज़
