Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर / गंगापुर सिटी @ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के लापता होने के विपक्ष के आरोपों को गलत ठहराते हुए विपक्षीयों पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है।
इससे भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक ही नहीं,अपितु जनता भी आहत हुई हैं।राजे ने संकट काल में जरूरतमन्दों की सेवा की,लेकिन कांग्रेस नेताओं ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह निम्न स्तर का कार्य किया है।उसकी भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती हैं। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि वसुंधरा राजे नियमित रूप से फोन एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्यकर्ताओं से बराबर सम्पर्क में रहती है।वे संगठन एवं प्रदेश के हालात का फीड बैक लेती रहती हैं।उन्हें प्रदेश की जनता की फिक्र हैं।वे अपने स्तर पर केंद्र एवं राज्य सरकार तक भी जनता की बात पहुँचा रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की डिजिटल प्रणाली व आई.टी. के कारण सरकार कोरोना महावारी से लड़ने में सफल रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा आयोजित वीडियो कॉम्फ्रेन्स मे दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर सरकार को बहुत सारे सुझाव दिये। केंद्र के सामने राजस्थान का पक्ष रखा है।और अपने आई.टी.का जिक्र किया तो मुख्यमंत्री आशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री का बहुत आभार व्यक्त किया।
Previous Post Next Post