परिवहन विभाग के तत्वावधान में सवाई माधोपुर व गंगापुर में कार्यक्रम का आयोजन।
सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जिले में कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया के निर्देशन में चलाए जा रहे दस दिवसीय कोरोना जागरूकता अभियान के तहत रविवार को परिवहन विभाग की ओर से निजी एवं सरकारी वाहनों पर स्टीकर, पोस्टर एवं जागरूकता प्रचार सामग्री लगाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया।
जिला परिवहन अधिकारी महेश चंद मीना ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से परिवहन निरीक्षक सियाराम शर्मा सहित अन्य कार्मिकों की टीम ने स्थान पर जागरूकता के पोस्टर चिपकाएं। वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के साथ कोरोना से बचाव के लिए सावधापी बरतने का संदेश भी दिया।
स्टीकर, पोस्टर, पंफलेट के माध्यम से बार बार हाथ धोने, दो गज की दूरी की पालना करने, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर निकलने, सार्वजनिक स्थान पर नहीं थूंकने का संदेश दिया गया। इसी प्रकार गंगापुर सिटी में जागरूकता अभियान के तहत विधायक रामकेश मीना, एडीएम गंगापुर , एसडीएम गंगापुर की उपस्थिति में जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। जिसमें वाहन चालकों को जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के तहत उपस्थित लोगों को कोरोना जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।
गंगापुर में विधायक रामकेश मीना के निर्देशन में पशुपालन विभाग के कार्मिको, नगर परिषद एवं अन्य सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर पशुओं को चारा डाला गया। इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर उप निदेशक पशुपालन डॉ.ओपी गुप्ता सहित अन्य कार्मिकों एवं संगठनों ने पशुओं को चारा खिलाया। शिवाड में ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र शर्मा की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर पशुओं को चारा खिलाया गया। इस मौके पर कोरोना जागरूकता की शपथ ली गई।