सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा है, कि कुछ लोग पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे है लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे क्योंकि वे जन-जन की नेता है। वसुन्धरा जी के खिलाफ इस तरह की जो ओछी राजनीति की जा रही है वो बहुत निम्न स्तर की हरकत है। श्रीमती राजे दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।वे झालावाड़ से 5 बार सांसद और 4 बार विधायक रह चुकी है। उनकी जनता में कितनी पैठ और कितनी लोकप्रियता है वो प्रदेश में किसी से छिपी नहीं है। अब तक की सबसे सक्षम व सषक्त महिला मुख्यमंत्री रही हैं। उन्होंने बतोर मुख्यमंत्री सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेष में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाएं हैं। उन्होंने बतोर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाया हैं साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया है।
जौनापुरिया ने कहा कि वसुन्धरा जी के खिलाफ की गई साजिश का पर्दाफाश भी हो गया है और राजस्थान की जनता जान गई है कि किस प्रकार वसुन्धरा जी की छवि खराब करने की गरज से एक पोस्टर में काटछाँट की गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व उनके बेटे के पोस्टर लगे थे। उसी पोस्टर का इस्तेमाल कर वसुन्धरा जी के खिलाफ एक झूठी खबर फैलाई गई है। इस पोस्टर में कमल नाथ और उनके बेटे के फोटो के स्थान पर वसुन्धरा जी और उनके बेटे दुष्यंत का फोटो पेस्ट कर दिया गया और खबर चला दी गई। जिन लोगों ने ऐसा किया उनका यह कृत्य अक्षम्य है यह साबित करने के लिए कि वे वसुन्धरा जी के खिलाफ कैसे-कैसे षड्यंत्र रच रहे हैं। सबको पता है मार्च महीने में वसुंधरा जी और दुष्यन्त जी लखनऊ के एक कार्यक्रम में गए थे, उस कारण वसुंधरा जी और दुष्यन्त जी को 14 दिन क्वारनटाइन किया गया था। उसके बावजूद भी उन्होंने कोविड - 19 के चलते किये गए लॉकडाउन में विधानसभा व लोकसभा क्षेत्र में राजस्थान के अन्य सभी सांसदों के तुलना में निजी खर्च से पर्याप्त व्यवस्थाएं जैसे खाद्य सामग्री, भोजन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सामग्री व उपकरण आदि भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने निजी स्टाफ के माध्यम से उपलब्ध करवाएं जिससे उनके क्षेत्र की जनता पूरी तरह से संतुष्ट रही। वह समय - समय पर सोषल मीडिया व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से कोविड - 19 व विकास कार्यो को लेकर सतत रूप से प्रदेष की जनता से जुडी हुई हैं, जिसका प्रमाण जनता के समक्ष हैं।सांसद जौनापुरिया ने कहा है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी वसुन्धरा जी ऐसे दुष्प्रचार का कई बार सामना कर चुकी हैं लेकिन आज भी प्रदेष की जनता उनके साथ तन-मन से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहाकि ऐसा करना ये पीठ पर वार करने जैसा है। राजनीति में विरोध व विचारों की अभिव्यक्ति जायज है, पर अपने निजी स्वार्थ के पीछे किसी पर भी छुप-छुप कर वार करना कायरों जैसी हरकत है।