Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। भारत विकास परिषद् केन्द्र की ओर से कर्मचारी कॉलोनी निवासी संतोष कुमार गुप्ता सेवानिवृत्त सहायक प्रबन्धक नेशनल इन्श्योरेन्स कम्पनी को समूहगान प्रतियोगिता का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है।गुप्ता परिषद् की देश में ग्यारह सौ शाखाओं के 60 हजार सदस्यों का प्रतिनिधित्व करंगेे। गुप्ता के मंत्री नियुक्त होने पर परिषद के वरिष्ठ सदस्य अनिल खण्डेलवाल अध्यापक, डॉ. पुरूषोत्तम सिंह, हर्षवधर्न एडवोकेट, शिवनारायण गुप्ता, अशोक शर्मा, विश्वबन्धु आर्य, लक्ष्मीनारायण गोयल, विजेन्द्र सिंहल, रूपकुमार बिडला ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि गुप्ता की नियुक्ति से परिषद् की शाखाएं इस क्षेत्र में ओर अधिक सेवा कार्य करेंगी।
Previous Post Next Post