Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

अजमेर /रामसर@रिपार्ट रिंकू खान । कस्बे सहित आस पास के क्षैत्रो मे रविवार रात को टिडियो के दल ने डेरा डाल दिया जिस पर कृषि विभाग के अधिकारियो ने एक टीम बनाकर टिड्डी नियंत्रण हेतू ऑपरेशन चलाया रात को 12 बजे दवा का छिडकाव केटल फार्म, बडा तालाब की पाल पर लगभग 25 हेक्टर क्षैत्रफल पर दवा का छिडकाव किया गया साथ ही सनोद के पास भी 125 हेक्टर क्षैत्रफल पर रात्री को ही ऑपरेशन चलाकर दवा का छिडकाव किया गया जिससे रात्री को ही टिड्डीया मरने लग गई व जगह जगह मरी हुई टिड्डीयो के ढेर लग गये वही रात्री मौके पर नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता, नसीराबाद तहसीलदार बुद्धिप्रकाश मीणा, कृषि विभाग के उपनिदेशक वीके शर्मा, सहायक निदेशक केलाश चन्द मेघवशी, कृषि अधिकारी सतीश चौहान, रामसर सहायक कृषि अधिकारी रामगोपाल मेघवशी, कृषि पर्यवेक्षक साम्प्रोदा के हनुमान भारती, मावशिया की रेखा टांक, सनोद के सावरमल यादव, रामसर पटवारी गिरधारी लाल, रामसर सरपंच जालिम सिंह सिसोदिया, सनोद सरपंच प्रतिनिधि पूर्व सरपंच श्योकरण चौधरी, नसीराबाद बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व एडवोकेट फारूख खत्री, कृषक मित्र फखरूदीन गहलोत, तेजू माली, भागचन्द माली थे वही टिड्डियो का दल सोमवार को केटल फार्म के आस पास से प्रात उडकर केसरपुरा, कल्याणीपुरा होता हुआ आगे गया था ।

Previous Post Next Post