Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
अजमेर /रामसर @रिंकू खान निकटवर्ती ग्राम साम्प्रोदा मे प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, जिला देहात अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा ,नसीराबाद के विधायक रामस्वरूप लांबा एवं विशेष संपर्क अभियान के प्रभारी नसीराबाद विधानसभा के मेघ सिंह रावत के निर्देशानुसार भाजपा का बूथ संपर्क कार्यक्रम की नसीराबाद ग्रामीण मंडल में विधिवत शुरुआत मोदी सरकार 2:0 के 1 वर्ष की उपलब्धियों को क्षेत्र के हर बूथ के लिए सोमवार 8 जून से 14 जून तक नसीराबाद ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में सरकार की उपलब्धियां घर घर प्रत्येक बूथ पर पहुंचाई जाएगी आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को नसीराबाद ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष श्रवण लाल चौधरी ने ग्राम साप्रोदा के बूथ से की साथ ही नसीराबाद ग्रामीण मंडल के विशेष संपर्क अभियान प्रभारी एवं संयोजक सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद रहे और घर घर जाकर मोदी सरकार के 1 वर्ष के कार्य की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे जिसमें गेका राम चौधरी, दयाल चौधरी, दशरथ गेना, मिश्री लाल चौधरी, रामचंद्र आगीवाल, रामेश्वर लाल माहेश्वरी सत्यनारायण पोसवाल ,रामदयाल चौधरी ,प्रधान चौधरी, कालूराम प्रजापत, चतुर्भुज चौधरी एवं यहां के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने घर घर जाकर मोदी सरकार के 1 वर्ष के कार्य के पत्रक वितरित किए।

Previous Post Next Post