Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
 सवाई माधोपुर / टोंक@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। टोंक- सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया 2 जून को लोकसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। सांसद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जौनपुरिया द्वारा टोंक जिले के निवाई, पीपलू एवं मालपुरा आदि जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया जाएगा। मंगलवार को सांसद जौनपुरिया सर्वप्रथम टोंक जिले के निवाई उपखंड मुख्यालय पर पहुंचेंगे जहां पर प्रात: 10 बजे उनके द्वारा नगर पालिका कार्यालय में किसी कार्यक्रम में भाग लिया जाएगा। इसके पश्चात सांसद जौनपुरिया पीपलू के लिए रवाना होंगे यहां पर पंचायत समिति कार्यालय में दोपहर 1 बजे उनके द्वारा एक बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसी प्रकार जौनपुरिया मालपुरा पंचायत समिति कार्यालय पर पहुंचकर भी 3 बजे के करीब विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान सांसद द्वारा जनता के अभाव अभियोग सुनकर समस्याओं के निराकरण का प्रयास भी किया जाएगा तथा जरूरतमंदों व निराश्रित लोगों को आवश्यकतानुसार राहत सामग्री का वितरण भी किया जा सकता है।
Previous Post Next Post