Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
    जिले में अब तक लिए 3984 सैंपल, 3974 की जांच रिपोर्ट आई, 10 की जांच रिपोर्ट आनी शेष।


सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने बताया कि जिले में कोरोना का प्रसार नहीं हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। प्रशासन, पुलिस एवं चिकित्सा विभाग द्वारा आपसी समन्वय एवं लोगों के सहयोग से कोरोना से लडी जा रही लडाई में काफी हद तक सफलता प्राप्त की है। जिले में अब तक दर्ज किए गए कोरोना पॉजिटिव केसों में से 16 केस नेगेटिव होकर रिकवर हो चुके है। वहीं गुरूवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में एक नया कोरोना पॉजिटिव दर्ज किया गया है।
कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए है। गुरूवार को जिला मुख्यालय के रामसिंह अस्पताल के सामने गली में, विज्ञान नगर, रणथम्भौर रोड, सवाईमाधोपुर निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि सबको सजग, सतर्क, सावधान एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। कोरोना रूपी अदृश्य शत्रु से लडाई को जीतने के लिए प्रोटोकाल का पालन करें, बार बार साबुन से हाथ धोएं, सेनिटाइजर का प्रयोग करें। कलेक्टर ने बताया कि जिले में आज मिले एक पॉजिटिव केस सहित कुल 23 कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए है। जिनमें से 16 रिकवर हो चुके है। नए कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए मरीजों की कांन्टेक्ट हिस्ट्री ट्रेस कर उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने तथा सैंपल लेने का कार्य करने में चिकित्सा विभाग पूरी तत्परता से जुटा है।मेडिकल प्रोटोकॉल एवं एडवाइजरी की पालना करें:- कलेक्टर ने लोगों से अपील की कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को सावधानी के साथ प्रोटोकॉल की पालना करते हुए जीते। इस लड़ाई में वही बड़ा योद्धा है जो सोशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुए एडवाईजरी एवं मेडिकल प्रोटोकाल को फोलो करें। लोग अपने मनोबल को मजबूत रखे, अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले।
Previous Post Next Post