किशनगढ़ @ भैरुसिंह चौहान। श्री रतनलाल कंवरलाल पाटनी गर्ल्स कॉलेज में राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम उसके बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के प्रचार माध्यमों से रविवार को आर के कम्युनिटी सेंटर चौराहे पर रंगोली बनाकर कोरोना से बचाव का संदेश दिया गया । रंगोली का अवलोकन करते हुवे उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की प्रशंसा की और सरकार द्वारा कोराना महामारी में जारी किए गए दिशा निर्देशों की पालना करने की अपील की । महाविद्यालय के सचिव सुभाष अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना वायरस से बचाव ही एकमात्र उपाय है अपनी सुरक्षा स्वयं करनी है उन्होंने सरकार के निर्देशों की पालना करने की अपील की । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वंदना भटनाकर ने बताया कि इस वायरस से लड़ने की क्षमता हमारे में दूसरे देशों की अपेक्षा अधिक है सहायक आचार्य विश्वजीत जारोली ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं ने आर के कम्युनिटी सेंटर के बाहर रंगोली बनाकर कोरोना से जागरूक करने के लिए रंगोली बनाई । कोरोना से लड़ने वाले सभी योद्धाओं का चित्रात्मक सम्मान दिया गया । इस रंगोली कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया पुलिस उपाधीक्षक दयाल पार्थ शर्मा कॉलेज प्राचार्य डॉ वंदना भटनागर,सुशील अजमेरा ,मदनगज थानाधिकारी रोशनलाल सामरिया ,अमित दाधीच एव अनुराधा शेखावत सहित गणमान्य लोग मौजूद थे ।।
कोरोना वायरस पर छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया जागरूकता व बचाव का संदेश
माटी की महक न्यूज़
