माटी की महक न्यूज़ किशनगढ । श्री दशहरा मेला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमो की श्रंखला के तहत शुक्रवार को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 263 यूनिट रक्तदान हुआ।श्री दशहरा मेला कमेटी संस्था के सामाजिक, साहित्यिक, धार्मिक व खेलकूद कार्यक्रमो की श्रृंखला मे अग्रसेन भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । स्व. कुंदनमल हेडा, जेठी देवी हेडा व बालमुकुंद हेडा की पुण्य स्मृति में एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर अग्रसेन भवन में प्रातः 9 बजे शुभारंभ हुआ। जिसमें युवाओ महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेश टांक, सम्माननीय अतिथि कैलाश हेडा, शेष करण हेडा, गोपाल हेडा, प्रदीप हेडा, भरत सर्राफ, विष्णु हेडा और मैनेजर एचडीएफसी बैंक आशीष रावत व आशीष जोशी के साथ ही कमेटी के संयोजक प्रदीप अग्रवाल अध्यक्ष रमेश चांडक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया । वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल प्रधान, जितेंद्र मारोठिया अमित अग्रवाल अतुल अग्रवाल सत्य स्वरूप अग्रवाल, भागचंद गुर्जर, अनिल लड्ढा, राजकुमार शर्मा, रामेश्वर सोलंकी,अशोक गोयल, राधेश्याम गर्ग,विजय अग्रवाल मनोज सोनी, जयेश कामदार धर्मी चंद गोयल, ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर गुरचरण हेड़ा, बसंतीलाल सोमानी अनुराग मोरकीया, संदीप झंवर, बालमुकुंद काबरा भी उपस्थित थे ।
दशहरा मेला कमेटी विशाल रक्तदान शिविर में 263 रक्त यूनिट का संग्रहण
माटी की महक न्यूज़

