Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़। शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फरासिया में शिक्षक दिवस समारोह सैकड़ों विद्यार्थियों द्वारा बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 5 सितम्बर को बारावफात एवं शनिवार को भारी बारिश के चलते राजकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित होने के कारण (छात्र-छात्राओं की छुट्टी) इस बार विद्यालय में सोमवार को शिक्षक दिवस को लेकर विशेष रूप से उत्सव आयोजित किया गया। ​इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता सुरेंद्र चौधरी एवं यशपाल सिंह द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और आदर्शों पर गहराई से प्रकाश डालते हुए बताया गया कि हम सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।उन्होंने छात्रों को शिक्षकों की बातों का अनुसरण करने और अपने जीवन में सफल होने के लिए प्रेरणा प्रदान की । इस कार्यक्रम के दौरान, छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिले की प्रथम महिला (सांसद धर्म पत्नी) एवं वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती अंजना चौधरी द्वारा शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ पूर्व राष्ट्रपति व शिक्षाविद सर्वपल्ली डाॅ. राधाकृष्णन और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती चौधरी ने छात्र- छात्राओं को अनुशासित जीवन जीने व व्यसनों से दूर रहने तथा निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के बखूबी प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं द्वारा उपस्थित सभी विद्यालय परिवार के शिक्षक- शिक्षिकाओं का माल्यार्पण कर , स्मृति चिन्ह भैंटकर व मीठाई खिलाकर शिष्य भाव सम्मान-सत्कार किया गया। इस दौरान दर्जन भर छात्र-छात्राओं ने भी शिक्षक दिवस समारोह में गुरू शिष्य परम्परा को आगे बढ़ाते हुए हिंदी व अंग्रेजी में भाषण,कविता पाठ, कहानी व नाटक तथ खेल गतिविधि के माध्यम से अपने प्रेरणादायक विचार रखे। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों ने एक साथ मिलकर इस दिन को यादगार बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती सुनिता अग्रावत, शारदा सेवावत, हीना देवी,सुमन कुमारी मीणा,अध्यापिका प्रेम देवी जिंदागल, शशि बाला कुमावत, कांता यादव, संदर्भ व्यक्ति चन्द्र शेखर शर्मा, व्याख्याता यशपाल सिंह, सुरेंद्र चौधरी व कनिष्ठ सहायक प्रेम किशोर शर्मा सहित सैंकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।
 

Previous Post Next Post