एक व्यक्ति अंगदान कर आठ लोगों को दे सकता है नया जीवन
माटी की महक न्यूज़ अजमेर।@भैरुसिंह चौहान- रोटरी इंटरनेशनल के प्रकल्प “बीमारी रोकथाम और बचाव” के तहत रोटरी क्लब अजमेर मिड्टाउन, रोटरी क्लब अजमेर एवं इनर व्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “अंगदान – महादान” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।मुख्य वक्ता के रूप में रोटेरियन राजेश मित्तल (संस्थापक अध्यक्ष, रोटरी क्लब मंथन, नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय संयोजक, रोटरी एक्शन ग्रुप ब्लड एंड ऑर्गन डोनेशन) तथा डॉ. अनिल सामरिया (प्राचार्य एवं अधीक्षक, जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, अजमेर) ने अंगदान जैसे जीवन रक्षक अभियान की आवश्यकता व महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. निशा शेखावत ने की
अंगदान से आठ जिंदगियों में नई रोशनी
वक्ताओं ने कहा कि अंगदान न केवल जीवन बचाने का सबसे बड़ा उपहार है, बल्कि यह समाज में सेवा, सहानुभूति और करुणा की सच्ची मिसाल है। विषय विशेषज्ञों ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया अंगदान – हृदय, लिवर, किडनी, फेफड़े आदि अंगों के प्रत्यारोपण से कम से कम आठ लोगों को नया जीवन दे सकता है
भ्रांतियों का निवारण और शपथ
इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, अंगदान समिति के जिला संयोजक डॉ. श्याम भूतड़ा, डॉ. गोगराज गेहरवाल, डॉ. पंकज सैनी, डॉ. कुलदीप जौनवाल व अन्य विशेषज्ञों ने उपस्थित जनों के सवालों के जवाब दिए और अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों का निवारण किया क्लब के मीडिया प्रभारी रोटेरियन गौरव गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर अंगदान की शपथ ली और इस अभियान में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी जताया।कार्यक्रम में गणमान्य उपस्थित मुकुंद गार्डन, आदर्श नगर, अजमेर में आयोजित इस आयोजन में रोटरी एवं इनर व्हील क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें राजीव तोषनीवाल, डॉ. संजय भार्गव, डॉ. लाल थदानी, डॉ. कुमकुम सिंह, डॉ. प्रेम चंदवानी, दीपक ब्रह्मवर, डॉ. मनीष शारदा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।अतिथियों का स्वागत रोटरी क्लब मिडटाउन अध्यक्ष रोटेरियन संजीव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन किया

