Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक






 छात्र वर्ग में सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल व 19 वर्ष छात्र में डी डब्ल्यू पी एस स्कूल अजमेर ने गोल्ड मेडल जीता

 माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़। 17 सितंबर, मालियों की ढाणी स्थित आर डी के एल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा शतरंज प्रतियोगिता का समापन बुधवार को डॉक्टर विकास चौधरी किशनगढ़ विधायक के सानिध्य में हुआ।प्रतियोगिता के संयोजक व प्रधानाचार्य बिरदी चंद मालाकार ने बताया कि 69वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ, जिसके मुख्य अतिथि किशनगढ़ विधायक डॉक्टर विकास चौधरी थे। किशनगढ़ ब्लॉक के एसीबीईओ तरुण प्रसाद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में किशनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष आजम खान, भारत विकास परिषद के नंदकिशोर अग्रवाल, महावीर शिक्षण संस्थान के गोपाल बालोटिया, माली महासभा किशनगढ़ के तहसील अध्यक्ष राजेश सैनी व माली सेना किशनगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश टांक मौजूद थे। समस्त अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतीमा का माल्यार्पण में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष छात्र वर्ग में सरस्वती बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय अराईं की खुश्मिका गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुरा की प्रिया खारोल ने सिल्वर मेडल व सेंट पॉल स्कूल किशनगढ़ की आशी माथुर ने ब्रोंज मेडल जीता। 17 वर्ष छात्र वर्ग में माहेश्वरी पब्लिक स्कूल अजमेर के आदित्य बासवानी ने गोल्ड मेडल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहरवाड़ा के यश बिदावत ने सिल्वर मेडल तथा सेंट पॉल स्कूल किशनगढ़ के तन्मय जोशी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 17 वर्ष बालिका टीम स्पर्धा में महात्मा गांधी स्कूल राजा रेड्डी ने प्रथम तथा सेंट पॉल स्कूल किशनगढ़ ने द्वितीय एवं स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल माकड़ वाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र टीम स्पर्धा में सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजमेर ने प्रथम सेंट स्टीफन स्कूल अजमेर ने द्वितीय तथा मयूर स्कूल अजमेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।19 वर्ष छात्र वर्ग में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जेठाना की इशरत मंसूरी ने गोल्ड, सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजमेर की आर्य दुबे ने सिल्वर तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जेठाना की सिमरन चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी वर्ग की स्पर्धा में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जेठाना प्रथम, महात्मा गांधी स्कूल राजारेड्डी एवं सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल अजमेर ने संयुक्त रूप से द्वितीय व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकरेड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष छात्र वर्ग में डीडब्लूपीएस स्कूल अजमेर के दक्ष सोनी ने गोल्ड, डीपीएस स्कूल अजमेर के दर्ष ने सिल्वर तथा डीडीपीएस अजमेर के सिद्धार्थ भाकर ने ब्रोंज मेडल जीता। 19 वर्ष छात्र टीम स्पर्धा में डीडब्लूपीएस अजमेर ने प्रथम, ईस्ट प्वाइंट स्कूल अजमेर एवं डीपीएस स्कूल अजमेर ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बिरला स्कूल किशनगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।किशनगढ़ विधायक डॉ विकास चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निरंतर व कठिन प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है तथा एक बार हारने या असफल होने पर विद्यार्थियों को निराश नहीं होना चाहिए। क्योंकि एक हार से जीवन नहीं खत्म होता बल्कि वहां से जीवन की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में अगर कोई कायरतापूर्ण कार्य है तो वह है अपनी असफलता से निराश होकर आत्महत्या करना। इसलिए खेल हो या जीवन कभी भी असफलता से घबराकर गलत कदम नहीं उठाना चाहिए बल्कि उससे जीवन की सीख लेकर दोगुने उत्साह के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अतिथियों के द्वारा जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए नियुक्त तकनीकी सलाहकार, मैच रेफरी व निर्णय को का ऊपरना व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया तथा सभी विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी वितरित की गई।इस अवसर पर सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पायक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहरवाडा के प्रकाश माली, गोपाल अजमेरा, प्रकाश कुमार दायमा, गोपाल गिरी गोस्वामी, खुशबू शर्मा, ललिता कंवर, पूजा परिहार, कीर्ति पाराशर, मनीष पुंडीर, पूजा मेघवाल, किरण कंवर, स्वाति साहू, जितेंद्र नाथ, संदीप कुमार पारीक, दीपक कुमावत सहित अनेक विद्यार्थी, अभिभावक व विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक मौजूद थे। गौरतलापब है कि इस टूर्नामेंट में 139 विद्यालयों के 365 खिलाड़ियों ने भाग लिया जो जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सबसे सर्वाधिक खिलाड़ियों की संख्या है। डॉ विकास चौधरी व अन्य अतिथियों ने जिला स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट के ध्वज का अवतरण कर जिला शिक्षा अधिकारी टीम को सौपा तथा प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। गोपीचंद गुर्जर ने मंच संचालन किया तथा प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता के संयोजक बिरदी चंद मालाकार ने सभी खिलाड़ियों व शारीरिक शिक्षकों एवं नियुक्त कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post