माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ - समाज सेविका श्रीमती अनुपमा ( बबिता ) सचेती को श्री आल इण्डिया श्र्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कान्फ्रेन्स की महिला शाखा की प्रान्तीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया इस आशय की घोषणा महिला शाखा की प्रान्तीय अध्यक्ष डा.पुष्पा खोखावत उदयपुर ने प्रान्तीय अध्यक्ष आनन्द चपलोत भीलवाड़ा से विचार विमर्श एवं जीवन प्रकाश योजना के प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक पालडेचा ब्यावर की अनुशंसा पर करते हुये श्रीमती सचेती से जैन कान्फ्रेंस की रीति नीति से कार्य करने हेतु निर्देशित किया श्रीमती सचेती के मनोनयन पर चंचल मुणोत, सोनिया सुराणा,चंद्रकला कुम्मठ,सुमन बरडिया अंजु मोदी, शीला कोठारी ,मधु मेहता, मीना मोदी ,मधु चोरडिया आदि सभी ने अभिवादन सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी
