| राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में आज से ओपीडी का समय बदल गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। अब अस्पतालों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। रजिस्ट्रेशन का काम सुबह साढे आठ बजे से शुरू होगा। जेके लोन हॉस्पिटल जयपुर के अधीक्षक डॉक्टर कैलाश मीना ने बताया कि मौसमी बीमारियों को देखते हुए 8 घंटे की अलग से ओपीडी संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों के लिए संचालित विशेष ओपीडी सरकारी अवकाश वाले दिन 4 घंटे संचालित की जाएगी। वहीं आज से सरकारी स्कूलों में समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मानसून की रवानगी के समय पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि शिक्षक संगठनों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देकर एक अक्टूबर से समय नहीं बदलने की मांग की थी। |
