Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक न्यूज़ -भेरूसिंह चौहान / किशनगढ़- उपखंड में पिछले 32 वर्षों से किशनगढ़ की जनता का अपने सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेलकूद और सामाजिक कार्यों से स्वस्थ मनोरंजन कर रही श्री दशहरा मेला कमेटी संस्था द्वारा स्थानीय रविंद्र रंगमंच मैदान पर 12 अक्टूबर शनिवार को रावण दहन का भव्य कार्यक्रम समारोहपूर्वक आयोजित होगा । कमेटी संयोजक प्रदीप अग्रवाल व अध्यक्ष रमेश  चांडक ने बताया कि 12 अक्टूबर शनिवार को वीएम मार्बल प्राइवेट लिमिटेड के  सौजन्य से 51 फीट के रावण के व 21,21 फीट के मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलो का दहन होगा, इससे पूर्व रावण का पुतला जीभ निकालकर, आंखें टिमटिमाकर जनता को आकर्षित करेगा। रावण दहन के पश्चात नगर परिषद किशनगढ़ के सहयोग से  आकाश में  सतरंगी आतिशबाजी करके विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा । इसके तुरंत पश्चात बाबा रामदेव मूर्ति एंड हैंडीक्राफ्ट के सौजन्य से राजस्थानी संस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम होगा जिसमें राजस्थानी फिल्म अभिनेत्री दीपिका राव, जोधपुर और इंडिया गोट टैलेंट के कलाकार आदित्य मालवीय, भोपाल अपनी अदभुत कला से उपस्थित जनसमूह को रोमांचित करेंगे और गायन, नृत्य व अन्य कार्यक्रमों द्वारा  अपनी-अपनी की कला का प्रदर्शन करेंगे। कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल प्रधान सहसंयोजक रामेश्वर सोलंकी जितेंद्र मारोठिया के अनुसार रावण दहन से पूर्व संवत्सर क्षेत्र में चल रही रामलीला स्थल से गाजे-बाजे के साथ रामा दल राम-लक्ष्मण, सीता जी, हनुमान जी सहित एक शोभायात्रा संवत्सर से हाईवे रोड़ होती हुई,मकराना चौराहा, चुंगी चौकी, रेलवे ओवर ब्रिज, पेट्रोल पंप, मदनगंज चौराहा, पुरानी मिल से सुमेर सिटी होती हुई रविंद्र रंगमंच पर पहुंचेगी । यहां पर मंच पर श्रीराम-रावण, लक्ष्मण-मेघनाथ के बीच मंच पर युद्ध का मंचन होगा उसके पश्चात श्रीराम जी द्वारा रावण के पुतले के पास जाकर, अग्निबाण द्वारा रावण के पुतले का दहन किया जाएगा । कमेटी के अनिल लड्ढा और विजय अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार भागीरथ चौधरी होंगे अध्यक्षता नगर परिषद किशनगढ़ सभापति दिनेश सिंह राठौड़ करेंगे एवं सम्माननीय अतिथि पूर्व सभापति सीताराम साहू,राजाराम अग्रवाल वीएम मार्बल, उगमाराम बालोटिया बाबा रामदेव मूर्ति एण्ड हेन्डिक्राफ्ट, मनोहर तारानी उपसभापति न.परिषद किशनगढ़ व सुशील अजमेरा पार्षद होंगे ।




Previous Post Next Post