मदनगंज किशनगढ़।आचार्य सुनील सागर वर्षायोग समिति के तत्वावधान एवम आचार्य सुनील सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में पर्युषण पर्व 8 से 17 सितंबर तक आर. के. कम्युनिटी सेंटर में आयोजित हुए सन्मति साधना शिविर का समापन हुआ। शिविर में भाग लेने वाले 275 शिविरार्थियों ने शिविर में अज्झप्प जोगं, अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, सामायिक, णियप्पज्झाणसारो, प्राकृत भाषा व्याकरण, ब्राह्मीलिपी, जैन धर्म जानिए शिक्षण, तत्वार्थ सूत्र वाचन, व्याख्यान, प्रतिक्रमण, गुरू वंदना आलोचना पाठ, पण्ह पुच्छा, आरती आदि विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धार्मिक शिक्षा प्राप्त किया। शिविर के समापन पर सभी शिविरार्थियों को समिति द्वारा प्रमाण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। शिविरार्थियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समय समय पर ऐसे धार्मिक शिविरो का आयोजन होते रहना चाहिए। शिविर के मध्य से बालक बालिकाओं के साथ महिला पुरुषो ने धार्मिक शिक्षा ग्रहण करते हुए जीवन को सफल बनाने के गुण सीखे। आचार्यश्री ने सभी को मंगल आशीर्वाद दिया।
