Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक न्यूज़ @भेरूसिंह चौहान किशनगढ़। राष्टवादी संघठन मां भारती रक्षा मंच के तत्वावधान मे बुधवार को रात 8बजे अजमेर रोड स्थित निजी स्थान पर मिटिंग का आयोजन किया गया।मिटिंग की शुरुआत मंच के संस्थापक संरक्षक लक्ष्मी नारायण सोनगरा ने राष्टभक्ति से प्रेरित गीत से की। तत्पश्चात मंच के द्वारा पूर्व मे किये गये कार्यक्रमो की समिक्षात्मक व विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।मंच कोषाध्यक्ष विनोद झंवर ने  वार्षिक आय-व्यय का सभी सदस्यों के समक्ष ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।  मंच अध्यक्ष विनय सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा की  मां भारती रक्षा मंच के तत्वावधान मे राष्ट्र ऋषि पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की 108 वीं जयंती के अवसर पर निशुल्क इलैक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन 28सितंबर(शनिवार) को सर्वोदय बाल विद्या मंदिर,सांवतसर मे लगाया जायेगा। जिसमें निशुल्क परामर्श व दवा दी जायेगी। मंच के किशन गोपाल हिन्दू ने भी अपने विचार रखे। सचिव पवन जोशी ने आगामी कार्यक्रमो के बारे मे सभी को अवगत कराया।मंच के मिडिया प्रभारी संजय कुमार कोहली के अनुसार इस आयोजित मिटींग मे संरक्षक लक्ष्मी नारायण सोनगरा, राकेश सोनी,एस.एम.पाठक,अध्यक्ष विनय सिंह चौहान,पवन जोशी, आशिष जांगिड़, जितेंद्र सिंह मोलासर,गिरिराज दायमा,विनोद झंवर,दौलत सोनी,धीरज सैनी सहित मंच के सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post Next Post