Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक न्यूज़ रिपोर्ट राजवीर सिंह /अजमेर -
रेलवे स्टेशन अजमेर टिकिट घर पर क्यू आर स्कैनर से भुगतान कर टिकिट खरीदने हेतु यात्रियों को जागरूक करने के अभियान के तहत आज स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक विवेकानंद शर्मा द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीसीएस चौधरी के निर्देशानुसार व मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती मोनिका यादव के मार्गदर्शन में यात्रियों को क्यू आर स्कैनर से भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम स्टेशन पर आयोजित किए जा रहे हैं, इसी के तहत आज पोस्टर विमोचन कर बुकिंग हॉल में लगाए गए हैं।अजमेर स्टेशन की मुख्य बुकिंग, प्रथम श्रेणी गेट की प्लेट फार्म टिकिट खिड़की , द्वितीय द्वार बुकिंग तथा आरक्षण कार्यालय पर क्यू आर स्कैनर से डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर मंडल वाणिज्य निरीक्षक सरोज कुमार व वाणिज्य अधीक्षक (बुकिंग) आर के सोनी सहित वाणिज्य अधीक्षक आरक्षण ,मुख्य टिकिट निरीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ,बुकिंग कर्मचारी, फेसिलिटेटर आदि उपस्थित रहे।


Previous Post Next Post