माटी की महक न्यूज़ @भेरूसिंह चौहान |राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ (रजि.), जयपुर के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सामूहिक सहमति के बाद नव गठित राजस्थान दाल मिल एसोसिएशन हेतु किशनगढ़ निवासी भाजपा नेता एवं उद्योगपति विमल बड़जात्या को समग्र भारत में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु प्रदेशाध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। जयपुर में राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रांतीय महासम्मेलन में राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ (रजि.) के मुख्य आयोजकत्व, जयपुर दाल मिलर्स एसोसिएशन के मुख्य सह आयोजकत्व एवं मसाला उद्योग - रोलर फ्लोर मिलर्स - तेल मिलर्स के सह आयोजकत्व में नव गठित राजस्थान दाल मिल एसोसिएशन के प्रथम प्रदेशाध्यक्ष हेतु शुक्रवार, को भाजपा नेता एवं उद्योगपति विमल बड़जात्या को अपनी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, व्यापारिक सेवाओं के कारण राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ। अपनी घोषणा के पश्चात् प्रदेशाध्यक्ष बड़जात्या ने कार्यसमिति घोषणा के अन्तर्गत श्यामसुन्दर नटाणी को संरक्षक, श्याम अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मधुसूदन गर्ग, मनीष कटारिया, जुगल बाहेती को उपाध्यक्ष, जयकिशन अग्रवाल को महामंत्री, पवन अग्रवाल को संयुक्त मंत्री, नितिन मित्तल नौखा को कोषाध्यक्ष, शिवचरण डेलू नौखा को संगठन मंत्री, राजेश अग्रवाल को प्रवक्ता मनोनीत किया एवं सामूहिक रूप से एसोसिएशन हित में कार्य करने के निर्देश दिए। वस्तुत: कुछ माह पूर्व ही बड़जात्या को राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ का अजमेर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। परिणास्वरूप बड़जात्या की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए उद्योगपति बड़जात्या पर यह विश्वास व्यक्त किया गया कि बड़जात्या अपने राजस्थान क्षेत्र एवं स्थानीय क्षेत्र के व्यापारियों की दैनिक समस्याओं का अध्ययन कर समाधान हेतु सदैव क्रियाशील रहेंगे एवं व्यापारियों के हित को सर्वोच्चता प्रदान करेंगे। ज्ञात रहें कि बड़जात्या अनाज, दाल, भारोतोलन, कॉल्ड स्टोरेज एवं वेयरहाउसिंग, ईंधन आदि उद्योगों तथा व्यवसायों में संलग्न है। उद्योगपति विमल बड़जात्या वर्तमान में मदनगंज व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं आल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के सदस्य भी है तथा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य होने के साथ - साथ पूर्व में राजनैतिक क्षेत्र के व्यापार प्रकोष्टो के जिला स्तरीय दायित्वों पर भी सुशोभित हो चुके है। अपनी व्यापारिक कार्यकुशलता एवं उत्पाद की गुणवत्ता के कारण पूर्व में राजस्थान सरकार द्वारा इन्हें स्टेट लेवल बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। उद्योगपति बड़जात्या के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर किशनगढ़ सहित राजस्थान राज्य के व्यापारियों में प्रसन्नता का वातावरण बने रहने के साथ ही शुभकामनाओं का दौर चला।

