Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक अजमेर | रिपोर्ट राजवीर सिंह / अजमेर मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा-2024 का आयोजन   17.09.2024 से 25.09.2024 तक किया जा रहा है जिसके अंतर्गत रेल अधिकारियों व कर्मचारियों .के  बीच राजभाषा के प्रचार प्रसार हेतु  विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में मंडल कार्यालय के सभा कक्ष में रेल कर्मचारियों हेतु हिंदी वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय "जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या" निर्धारित किया गया था। रेल कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।प्रत्येक प्रतियोगी को अधिकतम 5 मिनट बोलने का अवसर दिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती मोनिका यादव एवं पूर्व राजभाषा अधिकारी श्रीमती रुक्मणी टेकवानी थी । दिनांक 27.09.2024 को राजभाषा पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा


Previous Post Next Post