माटी की महक न्यूज़ अजमेर रिपोर्टर राजवीर सिंह ! राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक दक्षिण ओमप्रकाश सरावग ने कहा कि छात्र समुदाय पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाए | उप पुलिस अधीक्षक सरावग आज जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला की मुहिम क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर कार्यक्रम के तहत भोंपो का बाड़ा में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में छात्राओ से औपचारिक बातचीत कर रहे थे । उन्होंने कहा कि छात्र समुदाय में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण की भावना पैदा करनी चाहिए ।इस अवसर पर सोफिया कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य सिस्टर डॉ पर्ल डिसूजा ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए आज वृक्षारोपण की अति आवश्यकता है | छात्र समुदाय को वृक्षारोपण कर देखभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए | उन्होंने उपस्थित छात्राओ को एक पेड़ लगाकर देखभाल की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के संयोजक पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि उप पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सरावग सोफिया कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ पर्ल डिसूजा जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल अजमेर कुश्ती संघ के सचिव सौरभ बजाड के नेतृत्व में 50 छायादार एवं फलदार बड़े पौधे का मय ट्री गार्ड वृक्षारोपण किया गया |इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन के महेश चौहान सोफिया कन्या महाविद्यालय की डॉ अनु भारद्वाज देविका चौधरी, रक्षान्धा, दीपक खोरवाल,सत्यनारायण चौहान,भानु भाटी,भरत कुमार,अमरचंद तुनवाल,हेमराज कच्छावा,योगेश ढलवाल,टीकम भाटी कन्हैयालाल तुनवाल एवं सोफिया कन्या महाविद्यालय की राष्टीय सेवा योजना की छात्राओं ने वृक्षारोपण कर देखभाल का संकल्प लिया ।
