Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी द्वारा बालाजी मेले के उपलक्ष में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह के तहत निम्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

दिनांक 15 सितंबर 2024

11 महाहनुमान चालीसा का पाठ

श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के सह निर्देशक विजय शर्मा ने बताया की माँ भारती रक्षा मंच के संयोजन से दिनांक 15 सितम्बर को 11 महाहनुमान चालीसा का पाठ रात्रि 7.00 बजे से आयोजित किया जायेगा।

दिनांक 16 सितंबर 2024

राजस्थानी रंगारंग एवं भजन कार्यक्रम

श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के सह संयोजक श्याम जोगड़ ने बताया की BRG ग्रुप के सौजन्य से दिनांक 16 सितम्बर को राजस्थानी धमाका रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमे सुप्रसिद्ध राजस्थानी कलाकार प्रिया गुप्ता (सोना बाबू यूट्यूब फेम) राजस्थानी फिल्म कलाकार अनोखी राजस्थानी के साथ अनेक राजस्थानी कलाकार अपनी भव्य प्रस्तुति देंगे।

♂दिनांक 18 सितम्बर

बॉलीवुड स्टार धमाका

श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष कैलाश रोकड़िया ने बताया की मार्बल उधमीयों एवं जन सहयोग से दिनांक 18 सितम्बर को बॉलीवुड स्टार धमाका कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे दिया और बाती फेम मिनुड़ी (कनिका माहेश्वरी) तारक मेहता फेम बावरी (नवीना वाड़ेकर) सतवंत बादशाह बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, कनिका चौहान सिंगर, पूजा बिष्ट एल्बम कलाकार एवं अनेक कलाकारों द्वारा भव्य रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।

दिनांक 21 सितम्बर


अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन

श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के कार्यध्यक्ष प्रेमसागर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की आर के मार्बल ग्रुप के सौजन्य से दिनांक 21 सितम्बर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमे देश के ख्याति प्राप्त कवि सुरेन्द्र शर्मा (मशहूर हास्य कवि), आदित्य जैन (हास्य एवं गीतकार), केसरदेव मारवाड़ी (लाफ्टर फेम), सोनल जैन (श्रंगार रस), शाबिया असर (श्रंगार रस) एवं कवि प्रदीप पँवार (मंच संचालक) अपने काव्य पाठ से श्रोताओं का स्वस्थ मनोरंजन करेंगे।


♂दिनांक 22 सितम्बर 2024


सर्वधर्म क्षमा याचना कार्यक्रम

श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश बैद ने जानकरी देते हुए बताया की किशनगढ़ में विराजित चर्या चक्रवर्ती चतुर्थ पट्टाधीश जैनाचार्य सुनील सागर जी गुरुदेव के सानिध्य में दिनांक 22 सितम्बर को सर्वधर्म क्षमा याचना का कार्यक्रम मध्यान 1 बजे से आयोजित किया जायेगा जिसमे हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, पारसी एवं जैन समाज के धर्मगुरु सम्मिलित होंगे जिसमे आचार्य सुनील सागर जी महाराज, गोस्वामी सुशील जी महाराज, आचार्य विवेक मुनि जी, परमजीत सिंह चंड़ोक, मौलाना शाहीन कासमी, भांटी दीपांकार, फादर सेबास्चियन धर्मगुरु उपस्थित रहेंगे।


सभी कार्यक्रम रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित किये जायेंगे।

सुशील दाधीच ने बताया की आज की मीटिंग में श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश बैद, श्याम जोगड़, कैलाश रोकड़िया, विजय शर्मा, प्रेमसागर शर्मा, परमेन्द्र जोशी, उमराव बाकलीवाल, ज्ञानेन्द्र सैनी, चन्द्र प्रकाश सोनी, अशोक पाटनी बड़ायली, मनीष राजपुरोहित, मोहित बरडिया, अमित इनानी, अरविन्द बैद, सुरेश इनानी, मनीष बंजारा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।


Previous Post Next Post