माटी की महक न्यूज़ खाचरियावास रिपोर्ट रघुवीर सिंह भाटी । ग्राम लक्ष्मीपुरा में सारा संस्था द्वारा सोमवार को मिशन प्यास के तहत बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिण्डे लगाये गए । संस्था के प्रमुख मोटाराम ने बताया कि हरवर्ष की तरह मिशन प्यास के तहत पानी के परिंडे लगवाए गए है तथा स्लोगन व वाल पेंटिंग के माध्यम से पानी बचाओ का संदेश देते है । इस मौके पर मोटाराम ,जगदीश प्रसाद ,बीरबल,रघुवीर सिंह,, कोयली देवी, नारायणी देवी,बोदी देवी,गीता देवी ,भारतेंदू व कुंदनमल आदि ग्रामीण मौजूद रहे है ।
