खाचरियावास न्यूज़ ।कुली ग्राम में बेजुबान पक्षियों के लिए शुक्रवार को परिंडे लगाकर मिशन प्यास का आगाज किया गया । इस दौरान पूर्व सरपंच दिग्विजय सिंह शेखावत ने कार्टूनिस्ट रघुवीर सिंह भाटी की मिशन प्यास आगाज किया । मिशन के मुख्य सदस्य रघुवीर सिंह भाटी ने बताया कि लगाए गए परिंडो में दोनों समय पानी डालने और उनकी देखरेख का जिम्मा भी उपस्थित लोगों ने लिया । इस मौके पर पूर्व सरपंच दिग्विजय सिंह शेखावत अमर सिंह शेखावत भेरू सिंह शेखावत प्रकाश सिंह शेखावत समरज सिंह शेखावत हनुमान परसवाल चंद्रवीर सिंह शेखावत गोपाल लाल शर्मा सहित कार्टूनिस्ट रघुवीर सिंह भाटी व ग्रामीण मौजूद रहे ।
वीडियो खबर

