Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 राजेंद्र चौधरी को सौंपी संयोजक की जिम्मेदारी

माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़।महावीर जयंती महामहोत्सव की तैयारियों को लेकर सकल दिगम्बर जैन समाज की बैठक गुरुवार रात्रि में चन्द्रप्रभु भवन में आयोजित की गई। प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि मुनिसुव्रतनाथ दि. जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी व मंत्री सुभाष बडज़ात्या व आदिनाथ दि. जैन पंचायत अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल व मंत्री विनोद चौधरी की मौजूदगी में एवं पूर्व संयोजक कैलाश पाटनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस साल ऐतिहासिक शोभायात्रा व जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। मुख्य मार्गों से गाजे-बाजे के संग निकलने वाले जुलूस में आकर्षक झांकियों भी सजाई जाएगी वहीं समाज का वात्सल्य भोज का आयोजन भी किए जाने का निर्णय लिया गया। महावीर जयंती पर आयोजित होने वाले धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राजेंद्र चौधरी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं भोजन व्यवस्था का प्रभारी कैलाश पाटनी उरसेवा, सह प्रभारी अशोक पाटनी उत्कृष्ट, पवन लुहाड़िया एवं अन्य टीम को दी गई और कोषाध्यक्ष चेतन प्रकाश पांडया एवं जुलूस व्यवस्था प्रभारी का अजय सोनी को बनाया गया। मीटिंग के दौरान पूर्व संयोजक कैलाश पाटनी ने समाज के समक्ष आय-व्यय का ब्यौरा का पेश किया। व समाज बंधुओ ने अपने विचार रखे । बैठक में दोनों पंचायतों के पदाधिकारियों के अलावा  अनेक  समाजबंधु मौजूद थे।

Previous Post Next Post