Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ ।  किशनगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (थोक सेक्शन) के चुनाव शुक्रवार 8 मार्च 2024 को ट्रांसपोर्ट कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक ट्रांसपोर्ट एक्सप्रेस के संपादक राधा मोहन राठी के सानिध्य में संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु मदन नेहरा, सचिव पद हेतु  दिनेश शर्मा, सहसचिव पद हेतु  लोकेश झंझरी एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु  कैलाश चंद्र अग्रवाल  निर्विरोध चुने गए।उपाध्यक्ष पद हेतु दो उम्मीदवार आमने-सामने होने की वजह से चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें भेरुलाल गुर्जर ने अतीक अहमद को हराकर  विजय श्री हासिल की। विजित  उम्मीदवारों को माला पहनकर एवं मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी ने सामूहिक भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष मदन नेहरा ने चुनाव अधिकारी राधा मोहन राठी का आभार व्यक्त किया एवं सभी सदस्यों के सहयोग से ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने का आश्वासन दिया।
Previous Post Next Post