Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 महिला सशक्तिकरण के रूप में नारी शक्ति का सम्मान

माटी की महक न्यूज़ खाचरियावास -रिपोर्ट रघुवीरसिंह भाटी । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान वर्किंग मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन सीकर, न्यू जर्नलिस्ट एसोसिएशन, पत्रकार समिति तहसील दांतारामगढ़ व द्रावडी बाबा एजुकेशन ट्रस्ट संचालित खाचरियावास गर्ल्स कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वुमन ऑफ द ईयर 2024 कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाली महिला शक्ति का सम्मान किया गया। इस अवसर पर किसान परिवार से संबंध रखने वाली  श्रीमती चौथी देवी बिजारनिया ने अपनी लग्न व मेहनत से कम उम्र में ही आजादी के बाद 83 वर्षीय क्षेत्र की प्रथम सरकारी महिला शिक्षिका व विद्युत विभाग में चयनित कर्मचारी बनने के बाद नौकरी छोड़कर घर परिवार संभालने की अपनी काबिलियत सिद्ध करने पर "वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड 2024"से नवाजा गया। 83 वर्षीय चौथी देवी ने इस सम्मान मिलने पर कहा की जीवन में पहली बार ऐसा सम्मान मिला है। चौथी देवी आज भी इस उम्र में किसी भी जवान बालिकाओं के जैसे जोश खरोश से भरी हुई दिखी बिना किसी सहारे के तीन बार मंच पर आई और लोगों के सामने एक मिसाल कायम की। एकल बालिका पर नसबंदी धारक महिला प्रतिभा नरेंद्र अत्रेय, महाविद्यालय की प्रथम वरीयता प्राप्त बालिकाओं एवं क्षेत्र भर के समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह  ने आयोजित सम्मान कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओ को अपनी शक्ति पहचानी चाहिए क्योंकि आज महिला हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। सुनीता गठाला, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सीकर ने कहा की महिला हर चुनौतियों का सामना कर सकती है, अतः चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। बाज्यवास सरपंच श्रीमती चंदा धायल ने कहा कि कानून हमेशा महिला अधिकारों की रक्षा करता है महिलाओं को न्यायिक क्षेत्र में भी अवसर तलाश चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री द्रावड़ी बाबा ट्रस्ट महंत ने की। मुख्य अतिथि दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह, विशिष्ठ अतिथि सरपंच चंदा घायल, पूर्व सरपंच संतोष सोलंकी, मंजू भैड़ा रही। मंच संचालन राष्ट्रीय हास्य कवि और दूरदर्शन उद्घोषक गजेंद्र कविया व प्रमोद शर्मा, अध्यक्ष राजस्थान वर्किंग मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन सीकर, मुकेश कुमार ने किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर क्षेत्र में महिला सम्मान का पहला बड़ा कार्यक्रम आयोजित करके महिलाओं को सम्मान देने की हर किसी ने सराहना की। इस अवसर पर निदेशक ओमप्रकाश खीचड़,भागचंद खीचड़, रामूराम चौधरी, महेश ढाका, मीडिया कर्मी विष्णु दत्त तिवारी, विनोद धायल, रघुवीर सिंह भाटी कार्टूनिस्ट, पोखरमल महरडा, सुरेश नेमिवाल, लिखा सिंह सैनी, सागरमल कुमावत, कुंदन खाचरियावास, रमेश प्रजापत,  धर्मेंद्र सिंह गिठाला, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, बी आर भूकर निदेशक महावीर स्कूल, डॉ मुकेश बधाला, महेश ऐचरा, भंवर सिंह ऐचरा, श्रवण बुरडक निदेशक गोविंद हॉस्पिटल, सुरेश वर्मा सरपंच मगनपुरा, पूर्व पंस सदस्य मंजू भेड़ा, बनवारी लाल भेड़ा, सरपंच सागर मल सामोता, अशोक खीचड़, कमल एचरा, प्राचार्य मोतीलाल स्वामी, लालचंद बुरड़क अध्यक्ष सहकारी समिती, छीतर मल लोरा सरपंच बनाथला, मामराज कुमावत, आदर्श कॉलेज खाटूश्यामजी, सीताराम  बाजडोलिया महाविद्यालय दींघपुर, राहुल महला छात्र प्रतिनिधि, महेश ढाका छात्र प्रतिनिधि, सोनू नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर, किशन लाल बिजानिया गायत्री स्कूल डांसरोली, दिनेश रणवा शेखावाटी कॉलेज बाय, मदनलाल ताकर अश्विनी कॉलेज बाय, परसराम चोपड़ा, गोपाल घासल, हिंगोनिया, रामचंद्र कुमावत सीनियर स्कूल रामजीपुरा, आदेश धायल, प्रिंस कॉलेज बधाल, संपत खींची महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खाचरियावास सहित क्षेत्र के विशिष्ट नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Previous Post Next Post