विशाल मशाल रैली में 101 फीट का तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र।
मदनगंज-किशनगढ़ 23 मार्च- मां भारती रक्षा मंच के तत्वावधान में शहीद दिवस 23 मार्च को मार्बल सिटी में विशाल मशाल रैली निकाली गई जिसमें 101 फीट का तिरंगा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मातृशक्ति ने 100 से अधिक सुंदर मशालों से किया संचलन,मंच के अध्यक्ष डॉ विनय सिंह चौहान ने बताया कि इस मशाल रैली में शहीदों को समर्पित झांकियां जिसमें विशेष रूप से सुखदेव भगत सिंह राजगुरु की जीवंत झांकी ,भारत माता , झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप एवं अखंड भारत की झांकी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।मां भारती महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नीतू बल्दुआ ने जानकारी में बताया कि इस बार विशेष प्रकार की मशाले तैयार की गई । जो मातृशक्ति श्रीमती रितु मगनानी संयोजक कुसुम कोठारी, श्रीमती संतोष पारीक सहसंयोजक, श्रीमती सोनू सोनी, मंजू शर्मा, शिमला कुमावत के नेतृत्व में लेकर सैंकड़ो महिलाओं ने मशालें धारण करते हुए भारत माता की जयकारो के साथ आगे बढ़ी । मंच प्रवक्ता विशेष कुमावत ने बताया कि 101 फ़ीट का तिरंगा विनोद झंवर व विशेष कुमावत के नेतृत्व में शहर के नौजवान देशभक्तों ने थामते हुए भारत माता के जय कारे के साथ कदम से कदम बढ़ाकर आगे चलते हुए नजर आए । नगर वासी आगे बढ़कर इस तिरंगे झंडे को साथ लेकर चल रहे थे। इस मौके पर शहर वासियों में भी देशभक्ति की भावना का संचार हुआ मंच के सचिव पवन जोशी ने बताया कि देश भक्ति के इस कार्यक्रम का विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों में अग्रवाल समाज, श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत, भाजपा एवं अन्य देशभक्त व समाजिक संगठनों ने मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा, आतिशबाजी एवं जलपान से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मशाल रैली का शुभारंभ नगर के प्रथम नागरिक दिनेश सिंह राठौड़ ने भगवान झंडी दिखाकर प्रारंभ किया ।इस शहीदी कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक लक्ष्मी नारायण सोनगरा, अध्यक्ष डॉ विनय सिंह चौहान विनोद झंवर, डॉ प्रवीण गुप्ता, जितेंद्र सिंह मौलासर, विशेष कुमावत, अशोक सोनगरा, संजय कोहली, गिरिराज दायमा, किशन हिंदू, डॉ मनोज आर्य, बनवारी यादव, दौलतसोनी, रामनिवास सामरिया, राकेश मेगवाल, बँटी शर्मा, आशीष जांगीड, विक्रम सिंह तंवर, जगदीश कोठीवाल, दीपेश भाट, सोनू ठाकुर, शेखर शर्मा, अश्विनी परिहार, राजेश नवहाल, प्रह्लाद कुमावत, हरकचंद कुमावत, कैलाश किराडिया, नीरज अग्रवाल व किशनगढ के देशभक्त, समाजिक संगठन के सदस्य भी मौजूद रहे ।मंच संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा के अनुसार मां भारती रक्षा मंच पिछले 11 वर्षो से हर वर्ष शहीद दिवस पर तिरंगा व मशाल रैली आयोजन कर रहा है और इस बार भी विशाल रैली 5:30 बजे आजाद नगर स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क से प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैंड, गोपाल बिल्डिंग, टॉक पेट्रोल पंप व पांच बत्ती चौराहा होते हुए कटला चौक पहुंचकर सभी राष्ट्रभक्तों ने भारत माता की महाआरती कर, सामूहिक राष्ट्रगीत का गायन व जहाँ पर समस्त शहर वासियों ने देशभक्ति गीतों के साथ शहीदों की शहादत को नमन करते हुऐ भारत माता, वन्देमातरम् व इंकलाब से नारो के साथ कार्यक्रम का समापन दुग्धपान से हुआ ।
