Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 

माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़।  @गौरव पाटनी
श्री  मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वाधान में मयूरा सिटी स्थित श्री पदमप्रभ  जिनालय में आज बुधवार को प्रातः छठे तीर्थंकर 1008 श्री पदमप्रभ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बहुत हर्षोल्लास के साथ विनयपूर्वक मनाया गया सर्वप्रथम मूलनायक  श्री पदमप्रभ भगवान का पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा एवं संगीतमय पूजन कर, श्री पदमप्रभ भगवान की प्रतिमा के समक्ष बैंड की मधुर स्वर लहरियो पर निर्वाण पाठ पढ़ते हुए, श्री पदमप्रभ भगवान की जयकारों के साथ निर्वाण मोदक चढ़ाया गया। प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि पदमप्रभ भगवान निर्वाण पर्व के दौरान दिनभर मंदिर जी में दर्शन करने वालों का ताता लगा रहा। सांयकालीन दीपको के थाल सजाकर श्री पदमप्रभ भगवान की महाआरती भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा द्वारा की गई । इससे पूर्व संध्या पर श्री वीर संगीत मंडल द्वारा भगवान की आरती, णमोकार मंत्र, भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री मुनिसुव्रतनाथ पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, आदिनाथ पंचायत के मंत्री विनोद चौधरी, सुभाष बड़जात्या, विजय कासलीवाल, चेतन प्रकाश पांड्या, कैलाश पाटनी, राजेश पांड्या, गौरव पाटनी, सुभाष  वेद, राकेश मोहन पहाड़िया, दिलीप कासलीवाल, विमल पाटनी, महेंद्र पाटनी ,मुकेश काला अनिल पाटनी फुलेरा, सुरेश बगड़ा, पदम बड़जात्या, पारसमल पांडया, मांगीलाल झांझरी, कमल वेद, महावीर बड़जात्या, नरेश पटवारी, संजय पांड्या, पारसमल बाकलीवाल, अनिल गंगवाल, इंदर चंद पाटनी, पवन लुहाड़िया, सुभाष चौधरी, महेंद्र बाकलीवाल, अनीता बाकलीवाल, राजेश पाटनी, आभा जैन , संगीता बाकलीवाल, अंजू गोधा,  मंजु झाँझरी, ज्योति  पाटोदी,रेखा बाकलीवाल,विनीता कासलीवाल, अनिता पण्ड्या,  प्रियंका सेठी पाटौदी, कल्पना पाटनी सहित सकल दिगंबर जैन समाज के लोग उपस्थित थेl अंत में पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने व्यवस्थाओं में सहयोग करने के लिए प्रभारी मुकेश पाटनी कैलाश पाटनी, मुकेश काला, पदम बड़जात्या और गौरव पाटनी का आभार जताया

Previous Post Next Post