Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



 माटी की महक न्यूज किशनगढ़ । जैन धर्म के पावन सिद्ध क्षेत्र सिद्धों की पावन भूमि गिरनार पर्वत के दर्शन के लिए किशनगढ़ से गए 201 यात्रियों का दल रविवार को तरंगाजी, गिरनारजी, पालीताना, पावागढ़ से वंदना करने के बाद प्रातः काल डूंगरपुर जिले के साबला कस्बे में स्थित पूर्वाचार्य अजित सागर महाराज की समाधि स्थल अजीत कीर्ति गिरी पर पहुंचा जहा महावीर प्रसाद, विनोद कुमार, कैलाश चंद पाटनी की अगुवाई में गए दल के संयोजक कैलाश पाटनी ने बताया कि अजीत कीर्ति गिरी पहुंचने के बाद यहां विराजमान आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के दर्शन किए। कार्यक्रम में सभी श्रृद्धालुओं ने आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के जयकारों के साथ दर्शन कर पूजा अर्चना की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया। सब दौरान 100वें आचार्य पदारोहण दिवस कार्यक्रम मनाने का किया निवेदन । पंचायत प्रचार मंत्री गौरव पाटनी बताया कि मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा किशनगढ़ से उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा जयकारों के साथ सामूहिक रूप सेआगामी पावन चातुर्मास 2024 के लिए व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले प्रथमाचार्य शांतिसागर महाराज के 100वे आचार्य पदारोहण दिवस कार्यक्रम मनाने के लिए निवेदन किया गया। चकवाड़ा में पावन चातुर्मास 2025 के लिए धर्म गुणा मृत ट्रस्ट की तरफ से विमल कुमार, महेंद्र कुमार, समर्थ पाटनी परिवार उरसेवा ने श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया । आचार्यश्री ने प्रीति और धर्म के बारे में दिया मंगल उद्बोधन । आचार्यश्री ने बताया कि वर्तमान समाज प्रीति एवं प्रेम में डूबा हुआ है व दो मुखी है अगर प्रीति और प्रेम धर्म के प्रति, धर्मात्माओं के प्रति, वीतरागता के प्रति समर्पित रहता है तो धर्म की भव्य अभिवृद्धि होती है। पाटनी परिवार के पूर्व जन, माता पिता और परिवार जनों ने धर्म की अभिवृद्धि की है। यह उसी का प्रतिफल है, जो विनोद कुमार, उषा पाटनी के वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष सुखद पूर्वक पूर्ण होने पर जीवन की यात्रा को सुखद एवं सफल बनाकर धार्मिक रुप दे दिया। कार्यक्रम में उक्त यात्रा दल ने अतिशय क्षेत्र अणिदा पार्श्वनाथ के दर्शन कर वापस देर रात मदनगंज किशनगढ़ पहुंचा और सभी यात्रियों ने विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा सहर्ष करवाने पर पाटनी परिवार का आभार व्यक्त किया। श्रीफल भेट करने में महावीर प्रसाद, विनोद कुमार, प्रकाशचन्द, कैलाशचन्द, नेमीचंद पाटनी, विमल पाटनी, कमल पाटनी, मुकेश पाटनी नेमीचंद पाटनी, विमल पाटनी, कमल पाटनी, मुकेश पाटनी,  महेंद्र पाटनी, दिलीप कासलीवाल, निर्मल पांडया, चेतनप्रकाश पांडया, सुभाष बडजात्या, विमल , राजेश पांडया, गौरव पाटनी, कुमार, जिनेंद्र बोहरा, सुमेर गोधा, भागचंद बोहरा,  मुकेश पाटनी, पदम गंगवाल, मुकेश काला, बाबू गदिया सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन






Previous Post Next Post