Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 

 किशनगढ़ रिपोर्ट@भेरूसिंह चौहान । पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर लायन नवीन झांसी की पुण्य स्मृति में लायन्स क्लब किशनगढ़ क्लासिक और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में  रक्तदान शिविर का आयोजन स्व नवीन झांसी की धर्मपत्नी रिचा अग्रवाल के सौजन्य से किया गया,  सिटी रोड स्थित पी टी एस चिकित्सालय में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त संग्रह हुवा । इस पुनीत कार्य का शुभारंभ पी टी एस के प्रधानाचार्य समीर कुमार और क्लब अध्यक्ष रोहित मेहता ,रिचा अग्रवाल ने रक्तदान करके किया । इस रक्तदान शिविर में पुलिस प्रक्षिकार्थी  महिलाओं का बहुत संख्या में योगदान रहा । इसी आयोजन में नवीन झांसी की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी रिचा अग्रवाल ने 6 साइकिल भी पी टी एस को भेंट की गई । शिविर अवलोकन के लिए पधारे हुए उप प्रांतपाल श्याम सुंदर मंत्री ने क्लब सदस्यो का उत्साहवर्धन करते हुवे रक्तदान को सबसे पुनीत कार्य बताया  क्लब अध्यक्ष रोहित मेहता ने अपने उद्बोधन में पी टी एस के समीर कुमार , लोकेश त्रिपाठी, भंवर रणजीत सिंह नरूका आदि का आभार प्रकट करते हुवे रक्तदान को जीवनदान तुल्य बताया,क्लब अध्यक्ष रोहित मेहता, संयोजक संजय नागर के साथ ही विनीता मेहता मुकेश गोयल, पदम जैन, अनिल शर्मा,राजेश पाटनी,राकेश ओसवाल,अविनाश पाटनी, चंद्रकांत अजमेरा,पीयूश पाराशर, अशोक गंगवाल,विनोद पाटनी, आदि लायन सदस्य उपस्थित रहे

Previous Post Next Post