Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 किशनगढ़ । अजमेर रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरदीचंद कोठोत्या ने कहा कि देश में हमारे समाज के 25 लाख लोग निवास करते है। प्रदेश में दस लाख लोग है। 35 विधानसभाओं में इतनी संख्या है कि चुनाव के परिणाम को बदलने की हैसियत रखते है। इसलिए दोनों राष्ट्रीय पार्टियां इस विधानसभा चुनाव में पांच-पांच टिकट समाज के व्यक्तियों को दें। ऐसा नहीं होता है तो इसका परिणाम आने वाले दिनों में दोनों राष्ट्रीय दलों को भुगतना पड़ेगा।इन चुनावो में समाज की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए ।  कोठोत्या ने कहा कि दो साल से चुनाव होने के बाद हरियाणा ब्राहाण समाज ऑल इंडिया में काम कर रहा है। कई सामाजिक सुधार के काम किए। दहेज प्रथा को रोकना, फिजूलखर्ची को रोकने, शिक्षा को बढ़ावा देनेऔषधालय बनवाने के कार्य किए है। समाज को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर समाज काम करता है। देर शाम को समाज का संभाग स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें प्रतिभाओं के साथ समाज के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा। लेकिन कोई भी समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब समाज को राजनीति संरक्षण मिले। इसीलिए बड़ी पार्टियों से समाज के टिकट की मांग की जा रही है। इसके बाद सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुचे । जहा नवीन कार्यकरणी के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की । इस दौरान कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे एडवोकेट राकेश शर्मा ने भी स्वागत किया । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण काजला, जिलाध्यक्ष रामस्वरूप बेरोज्या, कैलाश दुर्गापुरा, महामंत्री मूलचंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे ।

Previous Post Next Post