माटी की महक किशनगढ़। श्री अग्रवाल समाज संस्था, श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल संस्था व अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके तहत म्यूजिकल अंताक्षरी प्रतियोगिता के लीग राउंड का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यनारायण, दिनेश बंसल, सुशील कुमार, दीपक कुमार अग्रवाल, प्रकाश चंद, मोहनलाल आकाश भोमावत ने किया। प्रतियोगिता में 27 टीमों के 54 प्रतियोगियों ने अग्रसेन, अग्रोहा व अग्रवाल टीमों के माध्यम से 9 राउंड में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता का संचालन व स्कोरिंग गणेशी लाल अग्रवाल ने किया। अग्रसेन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच अग्रसेन बिहार में खेला गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि तरुण गर्ग ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत अग्रवाल समाज संस्था के पदाधिकारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच अग्रोहा के योद्धा एवं सूर्यवंशी पुत्र के बीच खेला गया। जिसमें अग्रोहा के योद्धा ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 194 रन बनाए। इसके जवाब में सूर्यवंशी पुत्र टीम ने 18.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। अग्रोहा के योद्धा टीम के मोहित को मैन ऑफ द मैच तथा रजत गर्ग को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। दोपहर में अग्रसेन भवन में कक्षा 5 से 8 तक विज्ञान अभिशाप या वरदान, कक्षा 9 से 12 तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महाविद्यालय से जनसाधारण स्तर तक विवाह समारोह में धन का दुरुपयोग एवं दिखावा विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लेकर अपने विचार कागज पर लिखे। इसके अलावा 10 से 15 वर्ष तक सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव, 15 से 20 वर्ष तक सनातन धर्म एवं आज की युवा पीढ़ी तथा 20 वर्ष से जनसाधारण स्तर तक एक देश एक चुनाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 40 प्रतिभागियों ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिताओं में गणेशी लाल अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, जयेश कामदार, रौनक खेतावत, रवि अग्रवाल, सुमित बेनावत, निशांत गर्ग, एडवोकेट प्रदीप अग्रवाल, हर्ष बंसल, लक्ष्य गोयल, आयुष कामदार, एसके बंसल, राधेश्याम गर्ग, जुगल किशोर बंसल, निखिल बानूड़ा, निखिल गर्ग, दुर्गेश सिंघल, दिव्यांश सेक्सरिया का सहयोग रहा।
कार्यक्रम अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत शुक्रवार 13 अक्टूबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 12 बजे से 21 वर्ष से जनसाधारण स्थान तक, 2 बजे से 16 वर्ष से 21 वर्ष तक एवं शाम को 4 बजे से 10 से 15 वर्ष तक के बालक, बालिकाओं, पुरुष एवं महिलाओं के लिए अग्रसेन विहार नया हॉल में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जयंती संयोजक विनोद बंसल ने बताया कि रात्रि 7:30 बजे श्री अग्रसेन भवन में श्री अग्रसेन सांस्कृतिक संध्या के तहत विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें बालकों बालिकाओं के लिए कक्षा प्ले से एक तक एवं कक्षा 2 से 5 तक वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
फोटो

