Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 किशनगढ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान की "परिवर्तन संकल्प महासभा" का आयोजन सोमवार को जयपुर  स्थित ग्राम दादियां में हुआ।कार्यक्रम  में किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बड़जात्या ने अपने अनेकानेक समर्थकों व भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर पहुंच अपनी ओर से दमदार हिस्सेदारी निभाई।भाजपा नेता बडजात्या सोमवार की अल-सुबह से ही अपने विधान सभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जन सामान्य को एकत्रित करते हुएं नजर आएं। वहीं गत दिनों अपने  ग्रामीण एवं शहरी प्रवासों के दौरान  बडजात्या द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ किये संपर्क व महासभा को लेकर की गई तैयारियों ने जयपुर की सभा में आज जमकर अपना रंग दिखाया । अपने साथ जयपुर पहुंचे सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जन सामान्य को बडजात्या ने एक स्थान पर एकत्र किया जहां सभी ने "साथ आएं - परिवर्तन लाएं" तथा "जय भाजपा - तय भाजपा" के उद् घोष के  साथ नारे लगाये।_ _जयपुर पहुंचकर भाजपा नेता विमल बड़जात्या ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी की ऊंची हुंकार को निकटता से सुना एवं करतल ध्वनि से प्रधानमंत्री मोदी के वक्तव्य का स्वागत किया। परिवर्तन संकल्प महासभा" के समापन के पश्चात् किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस विधानसभा चुनाव में किशनगढ़ से असुरी एवं राष्ट्रविरोधी ताकतों को उखाड़कर कमल के फूल को जिताने का मन में संकल्प लिया अपने साथ निभाई भागीदारी को लेकर अन्त में किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बड़जात्या ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया


Previous Post Next Post