Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक किशनगढ़ । भारत "विकास परिषद मुख्य शाखा मदनगंज किशनगढ़" के तत्वावधान में गुरु वंदन छात्र- अभिनंदन कार्यक्रम  में साईनाथ बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय,खारे कुएं के पास गांधी नगर मदनगंज-किशनगढ़ में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए परिषद् के सक्रिय सदस्य  भगवान  बाहेती ने" गुरु वंदन छात्र-अभिनंदन" कार्यक्रम की लोकप्रियता पर प्रकाश डाला।भारत विकास परिषद का परिचय  नंदकिशोर अग्रवाल  ने दिया,वहीं कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र कुमार शुक्ला ने गुरु वंदन छात्र- अभिनंदन कार्यक्रम की महत्ता पर विचार व्यक्त किए।"स्वच्छ भारत"अभियान की शपथ  प्रहलाद अग्रवाल एवं नशामुक्ति की शपथ  पदम जैन द्वारा विद्यार्थियों को दिलवाई गई।कोषाध्यक्ष राजेश कामदार ने विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया वही विद्यालय के प्राचार्य  सुनील चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में शिक्षक शमशाद बानो एवं मधु गहलोत का सम्मान हुआ,वही अधिकतम अंकों के आधार पर आयशा बानो,अयान कुरेशी,सीमा,हेमलता मेघवाल,अरबाज रंगरेज का सम्मान किया गया।शाखा की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं बहु उपयोगी पुस्तकें प्रदान की गई।विद्यालय की सहायक कर्मचारी  शांतिबाई को उनके सेवा कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Previous Post Next Post