किशनगढ़ @ रिपोर्टर गोविन्द राठी । माहेश्वरी तरुण मंडल अंतर्गत श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव में माहेश्वरी समाज के लोगो ने हर्षोलास से गरबा का आनंद लिया। तरुण मंडल अध्यक्ष अविन न्याति ने बताया की सर्वप्रथम मुख्य अथिति मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संघटन के अध्यक्ष श्रीकांत दरगड एवम विशिष्ट अथिति अजमेर जिला माहेश्वरी युवा संघटन के कोषाध्यक्ष आदित्य अजेमरा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य राजस्थान माहेश्वरी युवा संघटन अर्पित छपरवाल, प्रदेश कार्यालय अध्यक्ष युवा संघटन रोहित लखोटिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष ऋषि छापरवाल, सचिव आयुष लखोटिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य युवा संघटन विपिन काबरा, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्षा सरिता तोषनीवाल,आदि ने माता के दरबार में द्वीप प्रज्वलित कर एवम आरती के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम संयोजक जश राठी ने बताया की बॉलीवुड नाइट थीम रखी गई थी जिसमे बालक बालिका वर्ग (13 वर्ष तक) में प्रथम खुशी सोनी द्वितीय अंशिका चांडक एवम बेस्ट ड्रेस भी खुशी सोनी रही।कार्यक्रम सह संयोजक नितेश छापरवाल ने बताया की बालिका वर्ग 13 वर्ष से उपर) में राधिका मालानी प्रथम एवम् आयुषी लखोटिया द्वितीय रही बेस्ट ड्रेस निकिता राठी की रही ।कार्यक्रम प्रभारी वैभव सोमानी ने बताया की बालक वर्ग 13 वर्ष से उपर में हर्ष बियानी प्रथम एवम् हर्ष काबरा द्वितीय रहै व केशव खबानी बेस्ट ड्रेस रहे।तरुण मंडल सचिव तुषार ईनाणी ने बताया की महिला वर्ग में अनु धूत प्रथम एवम आकांक्षा काबरा द्वितीय रही व शिल्पा बंग बेस्ट ड्रेस विजेता रही।युगल वर्ग में राधिका मालानी - हर्ष काबरा की जोड़ी प्रथम एवम निंदिया राठी - जश राठी की जोड़ी द्वितीय रही। बेस्ट ड्रेस जोड़ी एकता- योगेश तोषनीवाल रही।कार्यक्रम में किशनगढ़ क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर दरगड एवम नवयुवक मंडल कार्यकारिणी सदस्य मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रहे। पंचायत कार्यकारिणी से सर्वेश्वर राठी रीड वाले, धर्मेंद्र कांकानी, आलोक कांकानी, तरुण मंडल एवम नवयुवक मंडल से ऋषि काबरा, मयंक राठी,आदित्य भागड़िया,राघवेंद्र चांडक, केशव भूतड़ा, केशव राठी, केशव मालू,सोमिल सोनी, गौरव मालू, सिद्धार्थ काबरा,नैतिक छपरवाल, मयंक खबानी,अरविंद मालपानी, रवि सारडा, प्रणव मालपानी, दीनदयाल मालपानी, विष्णु हेडा, रविराज चितलंगाया, तरुण पोरवाल,अंकित लड्डा, मेहुल अजमेरा आदि उपस्थित रहे।
