सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर सीनियर चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज सवाई माधोपुर/चन्द्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान पर शनिवार को जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सीनियर चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता की विधिवत रूप से शुरूआत की गई । उद्घाटन समारोह में भाजपा नेत्री द्वारा प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी एवं आगे चलकर अपनी खेल प्रतिभा के दम पर सवाई माधोपुर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनका भरपूर उत्साहवर्धन भी किया। आशा मीणा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक है, इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी को हार -जीत की परवाह किए बिना खेलों को खेल की भावना के साथ ही खेलना चाहिए ताकि वह अपने खेल में अनवरत निखार ला सके और आगे चलकर खेल के क्षेत्र में ही एक अपना मुकाम बना सके । कार्यक्रम को जिला फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ सहित जिला सचिव दिलीप श्रीवास्तव, सीनियर खिलाड़ी गोपाल सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री हरी प्रसाद गुप्ता ,पार्षद चंदन सिंह नरूका तथा भाजपा व फुटबॉल संघ के पदाधिकारी एवं दर्जनों खिलाड़ी तथ सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।