Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

बालाजी



 किशनगढ़--भेरूसिंह चौहान-----उपखंड के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक बालाजी महाराज मंदिर का वार्षिक मेला गुरुवार को धूमधाम से मुख्य बाजार स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर पर भरा जायेगा । इससे पूर्व मंदिर की विशेष सजावट की गई है वार्षिकोत्सव के तहत कल गुरुवार शाम को पारंपरिक रुप से लहरिया रस्म अदा कर भेंट लुटाई जाएगी । जानकारी के अनुसार किशनगढ़ का ऐतिहासिक मेला पूर्व महाराजा की वीरता को दर्शाने के लिए भी भरता आ रहा है रियासत के पूर्व महाराजा मदन सिंह द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेकर  सकुशल अपने सेनानियों के साथ आए थे तभी से यह मेला भरता आया है मेले में लोगो व आस पास के दूरदराज के ग्रामीणों ने भगवान के दर्शन कर खुशहाली की प्राथना करेंगे और झूले चकरी,चाट पकोड़ी व नाच गाकर आनंद लेंगे । मेले की भव्यता को देखते हुवे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये । वही शाम को बालाजी मेला कमेटी की और से  रात्रि में भजन संध्या कार्यक्रम  एक शाम बालाजी के नाम आयोजित की जायेगी ।
Previous Post Next Post