Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



औषधि निर्माण एवं वितरण से लेकर औषधि छिड़काव तक में लोगों का बंटाया हाथ                                         सवाई माधोपुर/मलारना डूंगर (चन्द्रशेखर शर्मा)। एक और जहां सूबे (राज्य) के मुखिया (मुख्यमंत्री) ने महामारी से तड़पती गौ माताओं को उन्हें अपनी किस्मत एवं भगवान के भरोसे तिल-तिल मरने के लिए अपने हाल पर छोड़ दिया है, वहीं सत्तासीन पार्टी के मंत्री यहां तक कि विधायक भी इस गंभीर मसले को लेकर ज्यादा संजिदगी नहीं दिखा रहे हैं। सहयोग एवं सहायता के नाम पर इन लोगों द्वारा महज औपचारिकता वश सोशल मीडिया पर ही गौ सेवा (लंपी बीमारी से ग्रस्त गौवंश की सहायतार्थ) का झूंठा सांग रचा जा रहा है। जबकि सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में लंपी वायरस ने गौवंश एवं किसानों (गौ पालकों) को बुरी तरह से परेशान कर रखा है। सरकार एवं सरकारी स्तर पर महामारी की एवज में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।  और तो और जनप्रतिनिधि एवं सत्तासीन पार्टी के अधिकांश लोग  गौवंश के उपचार हेतु अपनी स्वयं की जेबें ढीली करने के बजाय सरकारी खजाने (विधायक मद से) के धन का उपयोग कर जनता के बीच झंठी वाहवाही लूटने में किसी भी प्रकार का मौका गंवाने से नहीं चूक रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीड़ित गौवंश को लेकर भले ही ये घड़ियाली आंशु बहाते हुए नजर आ रहे हो, लेकिन धरातल पर इनकी कोई उपलब्धि दिखाई नहीं दे रही है। कमोबेश यही स्थिति टोंक- सवाई माधोपुर सांसद की भी है, जिन्होंने ने मदद के लिए अब तक किसी भी प्रकार का सहयोग व सहायता की ओर कदम नहीं बढ़ाया है।वहीं दूसरी ओर सवाई माधोपुर से विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी रही एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेत्री ने ऐसे गंभीर समय में महिला होने के बावजूद महामारी के विरुद्ध चुनौती स्वीकार कर गौमाताओं के इलाज एवं गौवंश को नवीन जीवन दान देने के लिए एक नई पहल भी शुरू कर दी है । सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में(जहां गौवंश में महामारी का प्रभाव अधिक है) में पहुंच कर भाजपा नेत्री आशा मीना ने लंपी वायरस से ग्रस्त गौवंश को बचाने के लिए भाजपाइयों एवं आमजन के साथ मिलकर धरातल पर काम की शुरुआत भी कर दी , जो की आगे चलकर गौवंश की सेवा में जुड़ने के लिए लोगों को जरूर प्रेरणा प्रदान करेगा । मंगलवार को भाजपा नेत्री ने सवाई माधोपुर जिले के मलारना चौड़ कस्बे में पहुंचकर इस अनुठी पहल का श्रीगणेश किया। मीणा ने यहां कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लंपी रोग के निवारणार्थ या यूं कहें कि, लंपी वायरस की रोकथाम हेतु औषधि निर्माण से लेकर रोगग्रस्त गायों के बीच औषधि वितरण के अलावा लिक्विड स्प्रे छिड़काव में भी श्रमदान के बलबूते विशेष सहयोग दिया। जबकि दूसरी ओर गौवंश को अपने अतीत पर छोड़ कर सत्ता धारी दल के लोग जिनमें ज्यादातर मंत्री, विधायक यहां तक कि राज्य का मुखिया भी शामिल हैं, अपने आराध्यों की आगवानी एवं सेवा में गहन दिलचस्पी दिखाते हुए नजर आए। जबकि महिला होने के बावजूद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रधान आशा मीना ने  सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर मरीज गौवंश की सुध ही नहीं ली बल्कि अपनी तरफ से  तन मन धन का सहारा लेते हुए अपना पूरा दिन बीमारी से पीड़ित गौवंश की सेवा में लगाए रखा, जिसकी गवाह आमजन है।भाजपा नेता ने गौवंश पर लम्पी वायरस के कहर पर चिंता जाहिर करते हुए सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की ओर से किए जा रहे प्रयासों (गौवंश की रक्षा हेतु) की जमकर सहारना की और आगे के लिए भी सहयोग हेतु प्रेरित किया।आशा मीना ने मलारना चौड़ क्षेत्र में गौ सेवकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जहां लम्पी वायरस से ग्रसित गौवंश को आयुर्वेदिक दवाओं से बने लड्डू व अन्य खाद्य सामग्री खिलाई वहीं नीम पत्ती, फिटकरी एवं तुलसी के पत्तों से निर्मित काढ़ा रूपी घोल को तैयार करने में अपना योगदान दिया। गोवंश पर उसका छिड़काव करने में कार्यकर्ताओं की बखूबी मदद की। भाजपा नेत्री ने इस अवसर पर बोलते हुए युवाओं का आह्वान कर सभी से  कंधे से कंधा मिलाकर गौवंश पर आये इस संकट को दूर करने की मार्मिक अपील की। मंगलवार को मलारना चौड़ कस्बे के अलावा मीणा ने सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय पर भी गौवंश के उपचार में जुटे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर उनके काम में अपना हाथ बंटाया। इस दौरान जहां मलारना चौड़ कस्बे में भाजपा पदाधिकारी रामराम खाती,दीपक रंगीला, मुनिराज मीना जैसे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, वहीं सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर हरिओम गर्ग, हरिप्रसाद गुप्ता आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे। 


Previous Post Next Post