Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

किशनगढ़। राज्य सरकार द्वारा प्रदत राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति के लिए किशनगढ़ शहरी क्षेत्र के दोनों विभाग नगर परिषद व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारीगण तथा किशनगढ़ के उपखंड अधिकारी द्वारा डाक बंगला परिसर में पार्क के सामने की भूमि को अनुपयोगी बताकर नीलामी करने का लिया गया निर्णय तुगलकी व अदूरदर्शिता पूर्ण तथा जनविरोधी षड्यंत्रकारी मानसिकता का द्योतक है। भाजपा नेता महेंद्र पाटनी ने संभागीय आयुक्त बी.एल.मेहरा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर के.सी.शर्मा व स्वायत शासन विभाग के उप निदेशक आलोक जैन तथा पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता विकास दिक्षित को ज्ञापन देकर नगर के मुख्य आबादी रोड के मध्य स्थित डाक बंगला परिसर की महती जनोपयोगी नगर परिषद व सार्वजनिक निर्माण विभाग की संयुक्त 3009 वर्ग मीटर भूमि की गैर कानूनी नीलामी की कार्यवाही को  अविलंब रोकने व निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगर के एकमात्र मुख्य आबादी अजमेर- जयपुर रोड के दोनों ओर बस स्टैंड, कृषि उपज मंडी, मुख्य बाजार, वाणिज्य कंपलेक्स ,मंदिर, मस्जिद, बैंकर्स सब्जी मंडी, राजकीय व निजी स्कूल तथा सरकारी कार्यालय आदि अन्य कई संस्थान अवस्थित है , लेकिन इस मुख्य  रोड पर कहीं भी पार्किंग स्थल व अन्य जन सुविधा प्रकल्प नहीं होने से पैदल राहगीर व सभी तरह के वाहनों के आवागमन तथा  रोड पर ही पार्किंग से यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है तथा आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है। डाक बंगले की परिसर की भूमि के अलावा मुख्य आबादी की पूरी रोड पर कहीं भी जन सुविधाओं व पार्किंग आदि के लिए सरकारी भूमि भी उपलब्ध नहीं होना भी इस भूमि की जन उपयोगिता सिद्ध करता है।संभागीय आयुक्त मेहरा ने पाटनी को डाक बंगला परिसर की  अनुपयोगी भूमि के नाम पर की जा रही नीलामी प्रक्रिया प्रकरण की जांच करवाकर नीलामी रोकने का भरोसा दिलाया है।

Previous Post Next Post